SAFF Championship 2023: खिताब से एक कदम दूर भारत, फाइनल में आज होगी कुवैत से टक्कर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2023 8:36 AM
गत चैंपियन भारत सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मंगलवार को कुवैत के खिलाफ उतरेगा, तो उसकी नजरें अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखकर नौवां खिताब जीतने पर लगी होंगी.
गत चैंपियन भारत सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में मंगलवार को कुवैत के खिलाफ उतरेगा, तो उसकी नजरें अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखकर नौवां खिताब जीतने पर लगी होंगी.भारत ने सेमीफाइनल में लेबनान को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, जबकि कुवैत ने बांग्लादेश पर 1-0 से जीत दर्ज की. भारतीय टीम दूसरी बार कुवैत से खेलेगी. इससे पहले ग्रुप-ए में दोनों का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था. भारत को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा, लेकिन पिछले दो मैचों में काफी संघर्ष के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाना भारत के लिए आसान नहीं होगा.
कोच लुका ने किया शानदार काम
टीम के सहायक कोच महेश गवली ने हालांकि इन आशंकाओं को निर्मूल बताते हुए कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि एक सप्ताह का ही समय हो, तो आप कुछ नहीं कर सकते. एक महीना या अधिक मिलने पर ही आप फिटनेस पर और काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास 50 दिन का समय था. हमारे दमखम और अनुकूलन कोच लुका रेडमैन ने शानदार काम किया है. हमने अपने खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बेहतर करने की कोशिश की है. फाइनल में भारत के अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन की वापसी होगी. पाकिस्तान और कुवैत के खिलाफ पीले कार्ड मिलने के बाद वह लेबनान के खिलाफ सेमीफाइनल से बाहर थे.
मुख्य कोच मैच के दौरान रहेंगे मैदान से बाहर
मुख्य कोच इगोर स्टिमक इस मैच से बाहर रहेंगे, जिन पर फीफा की अनुशासन समिति ने दो मैच का प्रतिबंध लगाया है. स्टिमक को कुवैत के खिलाफ दूसरा लालकार्ड मिला था. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहला लालकार्ड दिखाया गया था. भारत के लिए अच्छी बात कप्तान सुनील छेत्री का फॉर्म है, जो लगातार तीन मैचों में गोल कर चुके हैं. सेमीफाइनल में वह गोल नहीं कर सके, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में गोल दागा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










