साक्षी के प्यार में कैसे क्लीन बोल्ड हुए थे 'कैप्टन कूल', बेहद दिलचस्प है धोनी की लव स्टोरी, पढ़ें यहां
Published by : Saurav kumar Updated At : 07 Jul 2023 8:00 AM
MS Dhoni Birthday Special: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी और साक्षी की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे.
MS Dhoni: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी ने अपने जन्मदिन की तारीख से तीन दिन पहले 4 जुलाई, 2010 को साक्षी से देहरादून मेें एक बेहद निजी फंक्शन में शादी की थी. धोनी और साक्षी क्रिकेट जगत की सबसे परफेक्ट जोड़ियों में गिनी जाती है. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको धोनी और साक्षी के लव स्टोरी के बारे में बताएंगे.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लवस्टोरी काफी दिलचस्प है. दरअसल, धोनी और साक्षी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे. हालांकि इसके बाद धोनी और साक्षी की मुलाकात 10 साल बाद कोलकाता में हुई थी. यह उस समय की बात है जब टीम इंडिया कोलकाता में होटल ताज में रूकी हुई थी. वहीं साक्षी महाराष्ट्र में होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थी और उस समय वह कोलकाता के ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं. खास बात यह है कि जिस दिन धोनी और साक्षी की मुलाकात हुई. वह साक्षी के इंटर्नशिप का आखिरी दिन था.
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात धोनी के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने कराई थी. वह साक्षी के भी दोस्त थे. धोनी साक्षी को देखते हुए उनपर फिदा हो गए थे और उन्होंने अपने मैनेजर से उनका नंबर मंगाकर साक्षी को मैसेज किया था. साक्षी का नंबर मिलने के बाद धोनी ने उन्हें कई बार मैसेज किया. शुरुआत में साक्षी को लगा कि उनके साथ कोई मजाक कर रहा है. पर वह मैसेज करने वाले खुद भारतीय टीम के कप्तान थे. बाद में धोनी और साक्षी की बातचीत शुरू हुई और मार्च 2008 से दोनों एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. धोनी और साक्षी का अफेयर इतना परफेक्ट तरीके से सीक्रेट रखा गया था कि, दुनिया को कपल की शादी के दिन साक्षी के धोनी की लाइफ में मौजूदगी का पता चला.
दोनों ने अपनी शादी को भी काफी सीक्रेट रखा था. तकरीबन दो सालों के अफेयर के बाद धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में एक दूसरे से शादी की थी. इस शादी में धोनी और साक्षी के परिवारवालें और बेहद खास दोस्त ही शामिल हुए थे. आज यह कपल अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं. धोनी और साक्षी की एक बेटी भी हैं जिसका नाम जीवा है. साक्षी और जीवा अक्सर आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










