Vikram Kothari Death: 90 के दशक में मशहूर रोटोमैक पेन कारोबारी की मौत, 7800 करोड़ के घोटाले के थे आरोपी

Updated at : 04 Jan 2022 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
Vikram Kothari Death: 90 के दशक में मशहूर रोटोमैक पेन कारोबारी की मौत, 7800 करोड़ के घोटाले के थे आरोपी

रोटोमैक ग्रुप के मालिक और तकरीबन 7800 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी की मौत हो गई. वे दो साल की जेल काटने के बाद जमानत पर घर आए थे. बताया जा रहा है कि बाथरूम में फिसल कर गिरने से उन्‍हें गहरी चोट लग गई थी.

विज्ञापन

Kanpur News: 90 के दशक में रोटोमैक पेन से लिखना स्‍टूडेंट्स शान समझते थे. मंगलवार को कानपुर के रोटोमैक ग्रुप के मालिक और तकरीबन 7800 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के आरोपी विक्रम कोठारी की मौत हो गई. वे दो साल की जेल काटने के बाद जमानत पर घर आए थे. बताया जा रहा है कि बाथरूम में फिसल कर गिरने से उन्‍हें गहरी चोट लग गई थी.

जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर स्थित आवास संतुष्टि में उन्होंने आखिरी सांस ली. विक्रम कोठारी का बेटा राहुल कोठारी अभी भी जेल में है. कोठारी 90 के दशक में पेन किंग के नाम से कारोबारी जगत में मशहूर थे. 38 देशों में रोटोमेक पेन का कारोबार उन्होंने फैलाया था. पान मसाला और रोटोमैक पेन लांच करके बड़े कारोबारी बनने वाले विक्रम कोठारी दोपहर करीब 11 बजे सांस त्याग दिया था. घर में काम करने वाले नौकरों ने उनके निधन की सूचना सबसे पहले लखनऊ में पत्नी और बेटे को दी. इसके बाद शहर में रहने वाले रिश्तेदारों का घर पर आना शुरू हो गया.

Also Read: IT Raids ACE Group: सपा सुप्रीमो अखिलेश के करीबी कहे जा रहे बिल्डर अजय चौधरी, चंडीगढ़ में की है पढ़ाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola