Bihar: कटिहार में स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, भीषण हादसे में दोनों चालकों की मौत, 3 जख्मी

कटिहार में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी मोड़ के पास हादसा हुआ. तीन लोग इस हादसे में जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है.
कटिहार में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग इस सड़क हादसे में जख्मी हुए हैं जिनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना पोठिया थाना क्षेत्र का है जहां स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हुई है.
जानकारी के अनुसार मृतक स्कार्पियो चालक की पहचान मधेपुरा जिला निवासी विकास कुमार पिता अमरेंद्र रविदास के रूप में हुई है. मृतक बढ़ैया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. जबकि ट्रैक्टर चालक की पहचान कटिहार के बरारी निवासी लड्डू यादव पिता कुंदन यादव के रूप में हुई. लड्डू यादव जलरलाही गांव का निवासी था.
घटना की जानकारी मिलते ही पोठिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जब्त कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजने की तैयारी में जुटी है. घटना की सूचना पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को दे दी है. मृतक ट्रैक्टर चालक के परिजन मौके पर पहुंच गये है. मधेपुरा निवासी मृतक के परिजन अब तक नहीं पहुंचे हैं.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










