Bihar: कैमूर और बेतिया में सड़क हादसे, दो महिला समेत 4 की मौत, बाइक की टक्कर से 10 महिलाएं जख्मी

बिहार में रविवार के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी. कैमूर और बेतिया में ये सड़क हादसा हुआ है जिसमें 10 महिलाएं जख्मी भी हुई है.
बिहार के कैमूर और बेतिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी. अलग-अलग हुए इन हादसों में दो महिलाएं जबकि दो बाइक सवार युवकों की मौत हुई है. कैमूर में एक तेज रफ्तार बाइक ने गलत दिशा से आकर दर्जन भर महिलाओं को रौंद दिया जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं बेतिया में एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.
कैमूर में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे महिलाओं को रौंद दिया. बेकाबू बाइक की चपेट में दर्जन भर महिलाएं आ गयीं और उनमें दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी महिलाओं को फौरन अस्पताल पहुंचाया.
कैमूर के चांद क्षेत्र में ये घटना घटी है. रविवार को हुए इस दुर्घटना में 10 महिलाओं के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. सभी महिलाओं को इलाज के लिए चांद पीएचसी ले जाया गया. बताया जा रहा है कि महिलाएं खेत से काम करके लौट रही थी. इस बीच रॉन्ग साइड से आए एक तेज रफ्तार बेकाबू बाइक ने महिलाओं को रौंद दिया.
Also Read: Gopalganj News: फेसबुक पर हथियार के साथ वायरल वीडियो देखने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, चार घायल
दूसरी घटना बेतिया से जुड़ी है जहां एक बाइक पर सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बारात से लौट रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गये.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










