Jharkhand News: झारखंड में सड़क हादसा, पुलिस गाड़ी पलटने से रेडियो ऑपरेटर की मौत, चार घायल

Jharkhand News: गिरिडीह जिले के चतरो-गावां मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हुई. इसमें देवरी थाना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में देवरी थाना में पदस्थापित रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमार राय की मौत हो गयी. चार अन्य घायल हो गये.
Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में देवरी थाना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमार राय की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां रेडियो ऑपरेटर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि पुलिसकर्मी गाड़ी से चतरो पुलिस पिकेट जा रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे के शिकार हो गये.
सड़क हादसे में रेडियो ऑपरेटर की मौत
गिरिडीह जिले के चतरो-गावां मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हुई. इसमें देवरी थाना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में देवरी थाना में पदस्थापित रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमार राय (28 वर्ष) ग्राम (ढेंगाडीह) की मौत हो गयी. इसके साथ ही देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव के राजेश राम, नुरजन अंसारी, गरहाटांड़ के द्वारिका पासवान व बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी अजीत बास्के घायल हो गये.
Also Read: झारखंड की निलंबित IAS पूजा सिंघल की रिमांड 5 दिन और बढ़ी, CA सुमन सिंह को ईडी ने भेजा होटवार जेल
पुलिस पिकेट जा रहे थे पुलिसकर्मी
सड़क हादसे को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक देवरी थाना से पुलिसकर्मी उस वाहन पर सवार होकर चतरो स्थित पुलिस पिकेट जा रहे थे. इसी दौरान नावाडीह गांव के पास दुर्घटना हुई. इससे कमांडर पर सवार सभी लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां पर चिकित्सक के द्वारा रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमार राय को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, आएसआई संगम पाठक, एएसआई विनय सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
Also Read: Jharkhand News: टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की छापामारी, पिपरवार में छह स्थानों पर रेड
रिपोर्ट : मृणाल कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




