ePaper

Bihar News: नालंदा में अनियंत्रित बाइक मंदिर से टकराई, थर्ड जेंडर सहित तीन लोगों की मौत

Updated at : 20 Mar 2022 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: नालंदा में अनियंत्रित बाइक मंदिर से टकराई, थर्ड जेंडर सहित तीन लोगों की मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार एक थर्ड जेंउर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक थर्ड जेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पुलिस ने एक थर्ड जेंडर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीन शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चौथा सवार जख्मी हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल पहुंचायी, जहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की. यह घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कोयल विगहा गांव के पास की है. स्थानीय लोगों के अनुसार एक ही बाइक पर कुल चार लोग सवार होकर चण्डी की ओर आ रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और एक मंदिर में जाकर ठोकर मार दी.

थर्ड जेंउर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत

बाइक तेज रफ्तार में थी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार एक थर्ड जेंउर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक थर्ड जेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पुलिस ने एक थर्ड जेंडर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीन शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने ले आई है.

दो मृतकों की हुई पहचान

इस सड़क हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतकों में चण्डी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी रौशन कुमार और सोनू कुमार हैं. वहीं, एक थर्ड जेंडर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. तेज गति के कारण हादसा हुआ है. तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन