ePaper

Jharkhand News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की हुई मौत, ड्राइवर ने थाने में किया सरेंडर

Updated at : 28 Dec 2021 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की हुई मौत, ड्राइवर ने थाने में किया सरेंडर

Jharkhand News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद हाइवा चालक ने चांडिल थाना में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल में एनएच-32 स्थित चांडिल बाजार बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे 14 चक्का वाहन (ट्रेलर) की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दुर्घटना के बाद चांडिल बाजार के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. हादसे की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद हाइवा चालक ने चांडिल थाने में सरेंडर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल गोल चक्कर से चांडिल स्टेशन की ओर 14 चक्का वाहन (ट्रेलर) आ रहा था. वहीं चांडिल बाजार से बाइक चालक अपनी मां के साथ चांडिल गोलचक्कर की ओर जा रहा था. तभी चांडिल बस स्टैंड के समीप एनएच-32 के बंपर के पास वाहन पार करने के दौरान बाइक स्किड करके हाइवा के पीछे चक्का में जा घुसा.

Also Read: Jharkhand News: नशे में धुत देवर ने भाभी को दौड़ा-दौड़ा कर हथौड़े से वार कर मार डाला, फिर थाने में किया सरेंडर

हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक व बाइक सवार महिला यानी मां-बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी थी. घटना के बाद चांडिल पुलिस ने 14 चक्का वाहन व बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं घटना के बाद हाइवा चालक ने चांडिल थाना में सरेंडर कर दिया.

Also Read: Jharkhand News: लिव इन रिलेशन में रह रही युवती का बीच सड़क पर गला रेतकर हो रहा था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: हिमांशु गोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola