ePaper

Jharkhand News: लिव इन रिलेशन में रह रही युवती का बीच सड़क पर गला रेतकर हो रहा था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 28 Dec 2021 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: लिव इन रिलेशन में रह रही युवती का बीच सड़क पर गला रेतकर हो रहा था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand News: युवती लिव इन रिलेशन में रह रही थी. इसी बीच विवाद के कारण युवक ने उसका गला रेत दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वह छपरा भागने की फिराक में था.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई के तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास सोमवार को पैदल जा रही युवती का सुधीर कुमार सिंह ने चाकू से गला रेत दिया. आरोपी ने युवती के पेट और गले पर भी चाकू से हमला किया. इससे वह घायल हो गयी. युवती के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने जुगसलाई थाना को इसकी सूचना दी और युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि युवती लिव इन रिलेशन में रह रही थी. इसी बीच विवाद के कारण युवक ने उसका गला रेत दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वह छपरा भागने की फिराक में था.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुधीर कुमार सिंह को मानगो बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हमले में उपयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया. आरोपी मानगो बस स्टैंड से छपरा जाने की तैयारी में था. वह वर्तमान में जुगसलाई के डीबी रोड में रहता है और मूलरूप से छपरा का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार युवती तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास पैदल काम पर जा रही थी. इसी दौरान परिचित महिला के मिलने पर वह उससे बात करने लगी. चाकू लेकर पहले से इंतजार कर रहे आरोपी ने युवती को पीछे से पकड़ा और चाकू से गला रेत दिया.

Also Read: इश्क का इम्तिहान है झारखंड का एक जलप्रपात, जहां कभी रानी शिरोमणि ने पहाड़ से कूद कर दे दी थी जान

युवती गौशाला नाला रोड के पास की रहनेवाली है. वह आरोपी के साथ पिछले कुछ दिनों से लिव इन रिलेशन में रहती थी. वह मजदूरी करती है. साथ में रहने के दौरान ही दोनों के बीच मनमुटाव हुआ, तो आरोपी सुधीर ने हमला कर दिया. वहीं, आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि युवती से उसकी दोस्ती कुछ दिन पूर्व हुई थी. इस दौरान युवती ने काम के लिए 10 हजार रुपये लिये, लेकिन रुपये लेने के बाद युवती ने दूरी बनाना शुरू कर दिया और रुपये लेने के बाद काम भी नहीं किया. रुपये लौटाने की बात कहने पर लड़की ने रुपये देने से मना कर दिया और फोन उठाना भी छोड़ दिया. इसके बाद युवती को मारने की नीयत से सुधीर ने उस पर हमला कर दिया.

Also Read: Jharkhand News: झुमरा पहाड़ इलाके की बदलेगी तस्वीर, अंबानाला जलस्रोत से बढ़ेगी खेतों की हरियाली

जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि युवती पर हमला करने के मामले में सुधीर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया. घटना का कारण रुपये का लेन-देन बताया जाता है. दोनों की कुछ दिन पूर्व ही दोस्ती हुई थी. प्रेम संबंध को लेकर भी जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जायेगा.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola