ePaper

पड़ोसी के झूठे दावे पर शिकायत दर्ज कराने वाली रिया चक्रवर्ती की रितेश देशमुख ने ऐसे की तारीफ

Updated at : 13 Oct 2020 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी के झूठे दावे पर शिकायत दर्ज कराने वाली रिया चक्रवर्ती की रितेश देशमुख ने ऐसे की तारीफ

Riteish Deshmukh support Rhea Chakraborty : सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक महीने तक जेल में रह चुकी है. अब रिया जेल से बाहर आ चुकी है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी पड़ोसी के खिलाफ सीबीआई से लिखित शिकायत की थी. रिया ने इस शिकायत में अपनी पड़ोसी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी. अब इस पर एक्ट्रेस को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) का सपोर्ट मिला है.

दरअसल, हाल ही में सुशांत की पड़ोसी डिंपल थवानी ने दावा किया था कि उसने सुशांत की मौत से एक दिन पहले यानी 13 जून को सुशांत और रिया को साथ देखा था. लेकिन जब सीबीआई ने इस महिला से पूछताछ की तो वो अपने बयान से पलटती दिखी थी. रिया ने इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा था कि उनकी पड़ोसी डिंपल ने मीडिया में भ्रामक जानकारी दी थी. इस खबर पर रितेश देशमुख ने अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘तुम्हें और ताकत मिले रिया. सच से ज्यादा ताकतवर कुछ भी नहीं है.’

गौरतलब है कि डिंपल ने ने कुछ न्यूज चैनल्स को इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सुशांत और रिया को साथ में 13 जून को देखा था. जब सीबीआई ने मीडिया को दिए गए उनके स्टेटमेंट के बारे में पूछा तो डिंपल ने कहा कि उन्होंने सुशांत और रिया को साथ नहीं देखा था बल्कि उन्होंने किसी के द्वारा ये बात सुनी थी. बता दें कि रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते रिहा करने के आदेश दिए थे.

Also Read: सिद्धार्थ शुक्ला की दादागिरी ही क्यों चलने दे रहा बिग बॉस? सारा गुरपाल के एविक्शन से भड़के फैंस

इसके अलावा रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने भी कहा है कि वे उन लोगों की लिस्ट सीबीआई को देंगे जिन्होंने टीवी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सुशांत केस में मोबाइल रिकॉर्डिंग और फेक स्टोरीज का दावा किया था. खासतौर पर रिया चक्रवर्ती के संदर्भ में. बता दें कि रिया को जमानत मिलने के बाद कई सेलेब्स भी उनके सपोर्ट में आए हैं.

बता दें कि 8 सितंबर को एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती सहित 18 लोगों की हिरासत अवधि बढ़ाकर 22 सितंबर तक कर दी थी. उसके बाद फिर से इसे बढ़ाकर 6 अक्तूबर तक कर दिया गया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola