ePaper

ऋषि कपूर प्रार्थना सभा: रणबीर कपूर ने फोटोग्राफर्स से कहा- 'सब ठीक है...' आलिया भट्ट ने दी ये सलाह, VIDEO

Updated at : 13 May 2020 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
ऋषि कपूर प्रार्थना सभा: रणबीर कपूर ने फोटोग्राफर्स से कहा- 'सब ठीक है...' आलिया भट्ट ने दी ये सलाह, VIDEO

rishi kapoor tehravi ranbir kapoor asks photographers alia bhatt advises them to wear masks watch video: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का बीते 30 अप्रैल को निधन हो गया था. मंगलवार की दोपहर बॉलीवुड के चहेते चिंटू जी की आत्मा की शांति के लिए उनके घर में पूजा की गई. ऋषि कपूर की तेहरवीं की रस्म में आलिया भट्ट, श्वेता बच्चन नंदा, करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए.

विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का बीते 30 अप्रैल को निधन हो गया था. मंगलवार की दोपहर बॉलीवुड के चहेते चिंटू जी की आत्मा की शांति के लिए उनके घर में पूजा की गई. ऋषि कपूर की तेहरवीं की रस्म में आलिया भट्ट, श्वेता बच्चन नंदा, करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे शामिल हुए. अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

रणबीर और आलिया जैसे ही प्रार्थना सभा से बाहर निकले, फोटोग्राफर रणबीर से रुकने का रिक्‍वेस्‍ट किया. रणबीर ने अपनी कार के शीशे को नीचे किया और फोटोग्राफर से पूछा- सब ठीक है? रणबीर के बगल में बैठी आलिया ने फोटोग्राफरों से कोरोना वायरस के समय मास्क पहनने का आग्रह किया.

https://www.instagram.com/p/CAHvHfFH1sp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

रणबीर ने यह भी पूछा कि क्‍या फोटोग्राफर्स को महामारी के कठिन समय में काम करने की अनुमति है. रणबीर और आलिया का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. आलिया लगातार रणबीर कपूर के साथ मजबूती से खड़ी हैं. वह कई बार ऋषि कपूर से मिलने अस्‍पताल भी गईं थीं.

बता दें कि, इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी. उनका अंतिम संस्कार उसी दिन किया गया और दुख की बात है कि उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी इसमें शामिल नहीं हो सकीं थीं. ऋषि कपूर के निधन के समय रिद्धिमा दिल्ली में थीं और लॉकडाउन के कारण वह मुंबई नहीं जा सकीं. हालांकि बाद में उन्‍होंने मां नीतू कपूर के पास पहुंचने के लिए उन्‍होंने दिल्‍ली से मुंबई पहुंचने के लिए सड़क मार्ग चुना था.

Also Read: VIDEO: अमिताभ बच्चन का आग्रह- कोरोना सवाईवर्स से डरें नहीं, साथ दें…

हालांकि, रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की तेरहवीं पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह अपने पिता की तस्वीर के साथ खड़ी थी. उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, “लव यू हमेशा पापा.” एक और तस्वीर जो उन्होंने साझा की थी, उसमें रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं जो अपने दिवंगत पिता के लिए प्रार्थना कर रहे थे.

बता दें कि, ऋषि कपूर की तेरहवीं पर प्रार्थना सभा में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, आदर जैन, अनीसा जैन, रीमा जैन, बबीता कपूर, रणधीर कपूर और अरमान जैन शामिल हुए. लॉकडाउन के कारण इस पूजा को बेहद कम लोगों की मौजूदगी में पूरा किया गया.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola