राहत की खबर : कोडरमा में 71 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात, शुक्रवार को मिले 48 नये मामले

Updated at : 07 Jan 2022 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
राहत की खबर : कोडरमा में 71 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात, शुक्रवार को मिले 48 नये मामले

jharkhand news: कोडरमा में शुकवार को राहत वाली खबर आयी है. संक्रमित से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं. शुक्रवार को जिले में 48 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि हाेम आइसोलेशन में रह रहे 71 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं.

विज्ञापन

Coronavirus Update News: कोडरमा जिले में कोरोना के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को सदर अस्पताल में हुई जांच में 48 नये मरीजों की पहचान हुई. RT-PCR से हुई जांच में 31, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 4 और ट्रू नेट हुई जांच में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 608 हो गयी है. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि जिस तेजी से जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है, उसी ग्राफ में कोरोना पीड़ित मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रह रहे 71 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए.

टीनएजर्स के वैक्सिनेशन में तेजी, एक दिन में 1549 को टीका

इधर, जिले में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर इससे बचाव को लेकर कई जगहों पर लोग वैक्सिनेशन के लिए सेंटर में पहुंच रहे है. इन सबके बीच टीनएजर्स में कोविड वैक्सिनेशन के प्रति ज्यादा रुचि बढ़ी है. शुक्रवार को जिले के विभिन्न वैक्सिनेशन सेंटरों के माध्यम से 1549 किशोरों ने कोवैक्सिन का पहला डोज लिया.

जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में 73 किशोरों को कोविड का टीका दिया गया, वहीं जयनगर में सबसे ज्यादा 915, कोडरमा में 402, सतगावां में 60 व मरकच्चो में 99 किशोरों को वैक्सीन दिया गया. बताया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा टीनएजर्स को कोविड का टीका देने के लिए सभी प्रखंडों के सीएचसी के अलावे पंचायतों में भी शिविर लगाकर वैक्सीन दिया गया.

Also Read: 15 Plus Vaccination News: कोडरमा में भटकते रहे किशोर, विभागीय लापरवाही के कारण नहीं लगा टीका

इसमें जयनगर सीएचसी के अलावा प्रखंड के 15 पंचायतों में शिविर लगाया गया था. इसी तरह मरकच्चो सीएचसी के अलावा प्रखंड के अन्य दो पंचायत, सतगावां सीएचसी के अलावा तीन अन्य पंचायत, वहीं कोडरमा सीएचसी के अलावा डोमचांच रेफरल अस्पताल और पुतो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भी शिविर का आयोजन किया गया था. हालांकि, सतगावां में कम संख्या में वैक्सीन पड़े.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola