200MP प्राइमरी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro, जानें और क्या होगा खास

Redmi Note 13 Pro: रेडमी अपने लेटेस्ट 13 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रिपोर्ट्स की अगर माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 जनवरी 2024 को लॉन्च करने वाली है. Redmi के इस स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाएगा.
Redmi Note 13 Pro 5G Launch Date: रेडमी के स्मार्टफोन्स बायर्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं. इनके स्मार्टफोन्स में आपको कीमत के हिसाब से काफी जबरदस्त फीचर्स और हार्डवेयर सेटअप देखने को मिल जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें रेडमी के पोर्टफोलियो में आपको बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं और ग्राहक इनमें से अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कोई सा भी स्मार्टफोन चुन सकते हैं. रेडमी के स्मार्टफोन्स उन बायर्स को टारगेट कर लॉन्च किये जाते हैं जिन्हें किसी भी प्राइस रेंज में बिना किसी सैक्रिफाइज किये एक स्मार्टफोन की तलाश है. ऐसे में अगर आप भी रेडमी ब्रैंड को पसंद करते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. बता दें रेंडमी ने भारत में आने वाले कुछ ही दिनों के अंदर अपने लेटेस्ट Note Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने की बात कही है. रिपोर्ट्स की अगर मानें तो कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 जनवरी 2024 के दिन भारत में लॉन्च करेगी. सामने आयी जानकारी के मुताबिक़, Redmi 13 सीरीज में आपको तीन स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाएंगे. इनमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं. इस सीरीज में Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन टॉप मॉडल होगा. तो चलिए इस स्मार्टफोन के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.
अगर आप रेडमी के इस प्रीमियम सेगमेंट स्नार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसके फीचर्स और स्पेक्स के बारे में डीटेल से जान लें. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा 6.67-इंच के 1.5K फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा. Redmi Note 13 Pro+ 5G स्मार्टफोन को कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगी और यह 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले आपको वीडियो या मूवीज देखने का एक जबरदस्त एक्सपीरियंस प्रोवाइड कर सकती है. परफॉरमेंस के लिहाज से अगर इस स्मार्टफोन को देखा जाए तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल इस स्मार्टफोन के स्टोरेज ऑप्शंस को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के दौरान इसके स्टोरज ऑप्शन से जुडी सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी.
Also Read: Best Drone Camera Phones : फोन से उड़ कर बाहर आयेगा ड्रोन, 200MP सेंसर के साथ दिखाएगा हर डीटेल
अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और अपने लिए एक कैमरा ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक तीसरा कैमरा देखने को मिल जाएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का शूटर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है और यह 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट कर सकता है.
अगर आप रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें आप इसके ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. Redmi ने अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है. इस स्मार्टफोन से जुड़ी जितनी भी जानकारियां सामने आयीं है वे इसी लिस्टिंग के जरिये सामने आयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें Redmi Note 13 Pro+ 5G को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया जा चुका है और अब इसे भारत में लॉन्च किये जाने की तैयारियां चल रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




