आलिया भट्ट पर पब्लिक के सामने ही भड़क गए रणबीर कपूर, गुस्से में झटक दिया हाथ, देखें वायरल VIDEO

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आलिया को जहां प्यार से रणबीर के बालों को ठीक करता दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ रणबीर ने गुस्से में एक्ट्रेस के हाथ को झटक दिया. हालांकि ये रवैया फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन-दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी है. दोनों स्टार्स अक्सर पैपराजी को पोज देते भी दिखाई देते हैं. हालांकि अब दोनों कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आलिया भट्ट को रणबीर के बाल सवांरते हुए देखा गया. हालांकि एक्टर को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मॉम टू बी एक्ट्रेस का हाथ गुस्से में झटक दिया.
दरअसल वीडियो में रणबीर कपूर अयान मुखर्जी से मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस मिलने पहुंचे थे. यहां आलिया भी मौजूद थी. अयान और आलिया जब रणबीर के पास पहुंचे, तब एक्ट्रेस ने गला मिलने के लिए रणबीर के पास हाथ फैलाया, हालांकि रणबीर ने आलिया को इग्नोर करते हुए अयान को हग किया. बाद में आलिया ने जैसे ही रणबीर के बाल सही करना चाहा, उन्होंने हाथ हटा दिया और अपना सिर पीछे कर लिया. वह मुस्कुराई और रणबीर के बगल में खड़ी होकर पैपराजी से पोज देने लगी. वीडियो में रणबीर ने व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम्स और व्हाइट स्नीकर्स पहने थे. वहीं आलिया ढीली मस्टर्ड शर्ट, डेनिम्स और हील्स में नजर आईं. अयान ने चेक की हुई शर्ट, पैंट और जूते पहन रखे थे.
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “उन्होंने आलिया को अपने बालों को छूने क्यों नहीं दिया?!!! रणबीर का व्यवहार अजीब है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “लड़के कभी भी अपनी लड़कियों को अपने बालों को स्टाइल करने की अनुमति नहीं देते हैं, उन्हें लगता है कि हम इसे बर्बाद कर देंगे…रणबीर मेरे बीएफ की तरह पागल हो जाते हैं”, जब मैं बालों को छूता हूं.” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ”वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि रणबीर अब आलिया को प्यार नहीं करता है.”
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. शादी की तसवीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा था, आज अपने परिवार और दोस्तों से घिरे हुए, घर पर…हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली. हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद. इसने इस पल को और भी खास बना दिया है. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद आई.
Also Read: MOM TO BE आलिया भट्ट का जल्द होगा बेबी शॉवर, नीतू कपूर-सोनी राजदान करेंगे होस्ट,ये गेस्ट लगाएंगे चार चांद
आलिया के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिसमें हार्ट ऑफ स्टोन के साथ उनका हॉलीवुड डेब्यू भी शामिल है. नेटफ्लिक्स फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी हैं. आलिया करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी. फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी हैं. यह अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










