ePaper

रामगढ़ उपचुनाव : आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों के राशन की नहीं है चिंता

Updated at : 09 Feb 2023 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ उपचुनाव : आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों के राशन की नहीं है चिंता

रामगढ़ उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गयी है. गोला प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन हुआ. इस सम्मेलन के बहाने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में यूपीए सरकार लोगों पर सिर्फ शासन करती है, राशन कि चिंता उन्हें नहीं है.

विज्ञापन

गोला/रजरप्पा (रामगढ़), सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. गोला प्रखंड क्षेत्र के कमता स्थित सीपीसी इंटर कॉलेज में गुरुवार नौ फरवरी, 2023 को आजसू चूल्हा प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक, शिवपूजन मेहता सहित कई शामिल हुए. इस मौके पर श्री महतो ने कहा कि झारखंड में यूपीए सरकार अपने चुनावी मुद्दे भूल गयी है और लोगों पर सिर्फ शासन कर रही है. यहां के लोगों के राशन की चिंता सिर्फ आजसू पार्टी को है.

undefined

सहानुभूति से नहीं, जनता की सेवा करके जीतेंगे चुनाव

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में इस बार एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. यहां के मतदाता गठबंधन के प्रत्याशी सुनीता चौधरी को डेढ़ लाख वोट देकर जीत दिलाएंगे. भाजपा-आजसू नेता अपने स्तर से तैयारी में जुट गये हैं. कहा कि हमलोग सहानुभूति से नहीं, जनता की सेवा करके चुनाव जीतेंगे. कहा कि हर 10 परिवार में एक लीडर को तैयार किया जा रहा है. इस उपचुनाव में आजसू चूल्हा प्रमुख का महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

यहां के मतदाता जागरूक हैं : चंद्रप्रकाश चौधरी

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यहां के मतदाता जागरूक हैं. रोने-धोने से इस बार काम नहीं चलने वाला है. रिकॉर्ड मतों से एनडीए की जीत होगी. मौके पर केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, अमृतलाल मुंडा, दिनेश महतो, ज्योति कुमार चौधरी, गोपाल चौधरी, इंतेखाब आलम, जगदीश महतो, रवींद्र चौधरी, मुनीलाल साव, दीपक कुमार, गुड्डू ओबैदुल्लाह सहित कई मौजूद थे.

Also Read: झारखंड : रामगढ़ में मंत्री बन्ना गुप्ता और सत्यानंद भोक्ता को युवाओं का झेलना पड़ा विरोध, जानें पूरा मामला

जनता का मिल रहा है आशीर्वाद : सुनीता चौधरी

एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कहा कि इस बार यहां की जनता बदलाव की मूड में है. विधानसभा क्षेत्र के जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. हमारी जीत यहां एक-एक मतदाताओं की जीत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola