ePaper

Ram Navami 2023: खरसावां में इस साल भी निर्धारित रूट पर निकलेगा जुलूस, हैरतअंगेज करतब का होगा प्रदर्शन

Updated at : 21 Mar 2023 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2023: खरसावां में इस साल भी निर्धारित रूट पर निकलेगा जुलूस, हैरतअंगेज करतब का होगा प्रदर्शन

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां में 30 मार्च को रामनवमी पूजा और 31 मार्च को जुलूस निकलेगा. इस साल भी निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकलेगा. इस दौरान हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन होगा. वहीं, आर्थिक तंगी के कारण इस साल सरायकेला पुराना बस स्टैंड अखाड़ा का जुलूस नहीं निकलेगा.

विज्ञापन

Ram Navami 2023: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां में रामनवमी का विसर्जन जुलूस 31 मार्च को भक्तिभाव से निकलेगी. रामनवमी की तैयारी को लेकर खरसावां के तलसाही, कुम्हारसाही, बेहरासाही व दितसाही के अखाड़ा समिति की संयुक्त बैठक खरसावां हनुमान वाटिका में हुई. बैठक में निर्णय हुआ कि रामनवमी की पूजा 30 (गुरुवार) मार्च को होगी, जबकि जुलूस 31 मार्च (शुक्रवार) को निकलेगी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित रूट से जुलूस निकलेगा. जुलूस में शामिल युवा पारंपरिक करतब दिखायेंगे. इस दौरान चारों अखाड़ों के सदस्य उपस्थित थे.

तलसाही अखाड़ा : डंका-बाजा की थाप पर चलेगा अभ्यास

जुलूस को लेकर खरसावां के तलसाही स्थित हनुमान मंदिर में अखाड़ा पूजा होगी. बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गयी. नयन नायक ने बताया कि डंका-बाजा की थाप पर रामनवमी तक नियमित रूप से अभ्यास किया जायेगा. जुलूस निकालने के साथ करतब (खेल) दिखाये जायेंगे. रामनवमी पर लाठी के साथ साथ तलवार, भाला, बनाटी, फरसा आदि औजारों से करतब दिखाये जायेंगे. कुम्हारसाही व बेहरासाही में भी रामनवमी जुलूस की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

खरसावां में 60 के दशक से निकल रहा जुलूस

खरसावां में रामनवमी का जुलूस निकालने की परंपरा 60 के दशक में शुरू हुई. इसके बाद हर वर्ष यहां रामनवमी जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकलता है. खरसावां में रामनवमी का जुलूस शहर की परिक्रमा करते हुए चांदनी चौक के पास समाप्त होती है. इधर, रामनवमी को लेकर मंदिरों का रंग-रोगन भी किया जायेगा. दूसरी ओर खरसावां के करीब 50 से अधिक स्थानों पर स्थापित हनुमान मंदिरों में रामनवमी की पूजा की जायेगी.

Also Read: Ram Navami 2023: रामनवमी कब है और कैसे होती है भगवान श्री राम की खास पूजा, जानें विधि, शुभ मुहूर्त

आर्थिक तंगी के कारण इस बार सरायकेला पुराना बस स्टैंड अखाड़ा का नहीं निकलेगा जुलूस

सरायकेला के लाइसेंसी अखाड़ा पुराना बस स्टैंड से 69 वर्षों से रामनवमी जुलूस निकल रहा है. लाइसेंसधारी सुशील साहू ने कहा आर्थिक तंगी के कारण इस वर्ष जुलूस नहीं निकाला जायेगा. पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंग बली मंदिर के अखाड़ा से 1954 से जुलूस निकल रहा है. बताया कि जुलूस निकालने के लिए 60 से 70 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. यह राशि सरायकेला बाजार से चंदा के रूप में ली जाती है. पिछले वर्ष मात्र 6 से 7 हजार रुपये ही चंदा के रूप में इक्ठ्ठा हुआ था. इतने कम बजट में अखाड़ा से जुलूस निकालना संभव नहीं है.

बजरंग अखाड़ा राजबंध : करतबबाजी के साथ झांकी भी निकलेगी

सरायकेला के बजरंग अखाड़ा राजबांध के अध्यक्ष संजू मुखी ने बताया कि विगत 15 वर्षों से राजबंद अखाड़ा से रामनवमी जुलूस निकाला जाता है. कोविड-19 के कारण पिछले तीन वर्षों से राजाबंध अखाड़ा से जुलूस व करतबबाजी का आयोजन नहीं किया जा रहा था. इस वर्ष अखाड़ा की ओर से करतबबाजी के साथ विशेष झांकी निकाली जायेगी.

नौरोडीह नीचे टोला अखाड़ा : 2022 से निकल रहा जुलूस

श्रीश्री बजरंगबली मुखी अखाड़ा नौरोडीह नीचे टोला के सचिव आजंबर मुखी ने बताया कि 2022 से रामनवमी जुलूस निकाला जा रहा है. इस वर्ष भी पिछले साल की भांति दशमी को जुलूस निकाला जायेगा. करतब के साथ झांकी का भी प्रदर्शन होगा.

Also Read: रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, छह मुहान चौक के पास बन रहा इंडिया गेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola