जंजीर करने के लिए राम चरण ने क्यों भरी थी हामी? इस एक्टर ने किया था मना, RRR स्टार का जवाब सुन हो जाएंगे हैरान
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Mar 2023 8:17 AM
Ram Charan birthday: फिल्म जंजीर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. मूवी में राम चरण के साथ प्रियंका चोपड़ा थी. दरअसल, ये फिल्म रीमेक थी, जो साल 1973 में आई थी. जंजीर का रीमेक अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित किया गया था.
Ram Charan Birthday: सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर (RRR) को लेकर सुर्खियों में है. आरआरआर के सॉन्ग ‘नाटु-नाटु’ (Naatu Naatu) ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. आज एक्टर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है. राम अब ग्लोबल स्टार बन गए है, लेकिन क्या आप जानते है उन्होंने साल 2013 में फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में कदम रखा है. इस फिल्म को करने के पीछे उन्होंने जबरदस्त जवाब दिया था.
फिल्म जंजीर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. मूवी में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा थी. दरअसल, ये फिल्म रीमेक थी, जो साल 1973 में आई थी. जंजीर का रीमेक अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित किया गया था. हैदराबाद टाइम्स संग इंटरव्यू में राम ने कहा था, बॉलीवुड में एक बड़े स्टार ने मुझसे कहा, क्या आप जानते है कि आपने खुद को क्या बना लिया है? जंजीर एक ऐसी फिल्म है जो हर भारतीय की निजी लाइब्रेरी में होती है. उसका अपना बेटा इसे आजमाना नहीं चाहता क्योंकि यह बहुत बड़ा बर्डन है. आप इसे क्यों करना चाहते हैं?
इसपर राम चरण ने बड़ा शानादर जवाब दिया था. एक्टर ने कहा, सर, मैं आपको बता दूं कि मैं दबाव को संभालने के लिए पैदा हुआ हूं. मेरे पास लोग आए हैं और कह रहे हैं कि मुझे अपने पिता का सपना पूरा करना है. लेकिन मिस्टर बच्चन की फिल्म के साथ उम्मीद और बढ़ जाती है. बता दें कि ओरजिनल वाले जंजीर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, प्राण, अजीत खान और बिंदु जैसे स्टार्स थे.
Also Read: क्या विराट कोहली की बायोपिक में नजर आएंगे राम चरण? साउथ सुपरस्टार हैं बॉलीवुड के इस एक्टर के जबरा फैन
हाल ही में आरआरआर एक्टर राम चरण से जब पूछा गया था कि वो एक ऐसी भूमिका थी जिसे वह भविष्य में निभाना चाहेंगे, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि वह एक स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बड़े पर्दे पर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने तुरन्त जवाब दिया, वह कापी इंस्पायर करते है. मुझे लगता है, अगर मौका दिया जाए, तो यह शानदार होगा, क्योंकि मैं उनके जैसे दिखता भी हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










