राहुल गांधी के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी, यूथ कांग्रेस ने लगाया एग्जिबिशन, भारत जोड़ो यात्रा की याद ताजा

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित कांग्रेस का यह एग्जिबिशन आज यानी 19 जून से लेकर 30 जून तक चलेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जीबिशन में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लगभग 3000 तस्वीरों को सजाया है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Birthday: आज यानी 19 जून को कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है. दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं. राहुल गांधी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए यूथ कांग्रेस की ओर से 5 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाल रहे हैं. रैली को लेकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस जहां एक ओर आईसीसी मुख्यालय में एक एग्जिबिशन का आयोजन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पांच किलोमीटर की प्रतीकात्मक पैदल यात्राएं की जाएंगी.


19 से 30 जून तक चलेगा एग्जिबिशन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित कांग्रेस का यह एग्जिबिशन आज यानी 19 जून से लेकर 30 जून तक चलेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जीबिशन में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लगभग 3000 तस्वीरों को सजाया है. यात्रा के अहम पड़ाव, खास मौकों को दर्शाया गया है. एग्जीबिशन के पास यूथ कांग्रेस की ओर से एक बड़ा एलईडी स्क्रीन भी रखा जा रहा है. जहां भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े क्लिप दिखाए जाएंगे. 

Also Read: PM Modi Visit: पीएम मोदी कल जाएंगे अमेरिका, US के बाद इस देश की आधिकारिक यात्रा पर होंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola