PM Modi US visit: पीएम मोदी कल जाएंगे अमेरिका, US के बाद मिस्र की आधिकारिक यात्रा पर होंगे प्रधानमंत्री

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

PM Modi US visit: प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी 20 जून को अमेरिकी की यात्रा पर जाएंगे. उनकी यात्रा न्यूयॉर्क में शुरू होगी, जहां वह 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Visit: पीएम मोदी के दौरे से भारत और अमेरिका के रिश्तों में और मजबूती आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को अमेरिका की यात्रा पर होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी की यह मुलाकात कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है. दोनों के मुलाकात में रक्षा समझौते के अलावा एशिया में बढ़ते चीन के दबदबे पर रोक लगाने को लेकर बात हो सकती है. इसके अलावा कई और जरूरी समझौतों पर भी दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है. बता दें, अमेरिका की यात्रा के बाद पीएम मोदी मिस्र का दौरा करेंगे.

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी 20 जून को अमेरिकी की यात्रा पर जाएंगे. उनकी यात्रा न्यूयॉर्क में शुरू होगी, जहां वह 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. जो बिडेन 22 जून, 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच गहरी और करीबी साझेदारी के साथ-साथ परिवार और दोस्ती की पुष्टि करेगी. अगले महीने होने वाले भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भरपूर प्रशंसा की, उन्हें इंडो-पैसिफिक में एक प्रभाव करार दिया और अमेरिका में उनकी लोकप्रियता के लिए उनकी सराहना की.

कई लोगों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
अपने अमेरिका दौरे में पीएम मोदी 23 जून को वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर जाएंगे. यहां पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों और नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ समय बिताएंगे. बता दें, कमला हैरिस और एंटनी ब्लिंकन पीएम मोदी के सम्मान में दोपहर में आयोजित भोज की मेजबानी भी करेंगे.

मिस्र की भी यात्रा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यानी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा भी जाएंगे. पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं. अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. यह प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी की मिस्र की पहली राजकीय यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी मिस्र में राष्ट्रपति सीसी के साथ बातचीत करने के अलावा सरकार के वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों और मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola