ePaper

R Madhavan ने पूरी फ्लाइट में अकेले किया सफर, एक्सपीरियंस को बताया भूत बंगले जैसा . . .

Updated at : 11 Aug 2021 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
R Madhavan ने  पूरी फ्लाइट में अकेले किया सफर, एक्सपीरियंस को बताया भूत बंगले जैसा . . .

अभिनेता आर माधवन ने दुबई के लिए अपनी 'अनोखी' उड़ान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. फ्लाइट क्रू के अलावा वह बोर्ड पर अकेले थे.

विज्ञापन

आर माधवन (R Madhavan) ने हाल ही में इस वीडियो को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. माधवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे दिलचस्प के साथ-साथ दुखद भी बताया है. एक्टर का वीडियो पिछले महीने 26 जुलाई को शूट किए गए थे, जब वे शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल कर रहे थे. वीडियो में आर माधवन ने दिखाया कि फ्लाइट में ट्रैवल करने वाले वो अकेले व्यक्ति थे.

क्या खास है माधवन के वीडियो में

आर माधवन ने अपनी लाइफ के सबसे अलग ट्रैवल एक्सपीरियंस को अपने इंस्टाग्राम अकांउट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है. आर माधवन ने इस ट्रैवल के दौरान वाले एक साथ 4 वीडियो शेयर किए हैं और इसपर दुख और हैरानी जताई है. पहला वीडियो उड़ती फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें उनके अलावा कोई और पैसेंजर नहीं नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CSa9BCBFXuS/

इसके अलावा एयरपोर्ट की भी झलक शेयर की है, जिसमें केवल वही नजर आ रहे हैं. कॉमन एरिया की जो झलक दिखाई है वह भी सूना पड़ा है और इसके बाद आखिरी वीडियो में उन्होंने बिजनेस क्लास लाउन्ज की झलक दिखाई है. वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘जरा बिजनस क्लास लाउन्ज का साइलेंस देखिए, कोई नहीं और न ही कोई आवाज है, ऐसा लग रहा है जैसे भूत बंगले में हूं मैं.’

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं माधवन

माधवन इन दिनों दुबई में अपनी अपकमिंग फिल्म अमरिकी पंडित की शूटिंग कर रहे हैं. कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण, वह मार्ग पर यात्रा करने वाले एकमात्र लोगों में से एक थे. मार्च में, माधवन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थए और इससे कुछ समय पहले वह भोपाल में उसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

https://www.instagram.com/p/B8FwUr_DfjM/

मैडी के नाम से हुए लोकप्रिय हैं आर माधवन

माधवन ने ‘रंग दे बसंती’, ‘3 इडियट्स’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में भी अहम भूमिका निभाई है. ये उनकी यादगार फिल्में हैं. इसके अलावा वह साउथ की फिल्मों में भी काम करते हैं. साउथ में माधवन की काफी फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड के फैंस उन्हें मैडी के नाम से भी जानते हैं.

https://www.instagram.com/p/CRdhWZjDofs/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola