ePaper

बचपन में बहुत क्यूट और प्यारी दिखती थीं Priyanka Chopra, नानी के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तसवीरें

Updated at : 12 Apr 2022 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
बचपन में बहुत क्यूट और प्यारी दिखती थीं Priyanka Chopra, नानी के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तसवीरें

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं. इसमें वो पर्पल टॉप और रेड स्कर्ट में बेहद क्यूट दिख रही है. वो अपनी नानी को केक खिलाती नजर आ रही है.

विज्ञापन

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिछले दिनों ही अपनी दोस्तों संग कुछ तसवीरें पोस्ट की थी. प्रियंका ने तसवीरों के जरिए बताया था कि उनका वीकेंड कैसे बीता. अब एक बार फिर से देसी गर्ल ने तसवीरें शेयर की है, जो उनके बचपन की है. इन फोटोज में वो अपनी नानी के साथ दिख रही है. तसवीरों में वो अपनी नानी का जन्मदिन मनाते दिख रही है.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं. इसमें वो पर्पल टॉप और रेड स्कर्ट में बेहद क्यूट दिख रही है. वो अपनी नानी को केक खिलाती नजर आ रही है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, सभी 6, मेरी नानी का जन्मदिन मना रहे है. उन्होंने मेरी परवरिश में मदद की, जब मेरे मां और पिताजी पढ़ाई और एक मेडिकल करियर को संतुलित करने की कोशिश कर रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CcO62aEJsW_/

‘वह मेरी परवरिश का बेहद…’

आगे प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, वह मेरी परवरिश का बेहद अहम हिस्सा थीं. मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मेरे जीवन में इतने मजबूत मैटरनल फिगर्स थे. मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं. नानी हमेशा याद आती हैं. कुछ देर पहले शेयर की गई तसवीरों पर अबतक 145, 983 लाइक्स आ गए है औऱ ये बढ़ रहे है.

https://www.instagram.com/p/CcMVc-ep4S8/

गर्लगैंग के साथ प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की फोटोज पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप कितनी प्यारी लग रही है. बता दें कि पिछले दिन ही एक्ट्रेस ने अपनी गर्लगैंग के साथ अपने डॉग्स डायना, गीनो और पांडा के साथ मार्निंग वॉक पर दिखी थी. इसके दौरान वो शार्ट्स में काफी कूल लगी थी.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस की सड़कों पर यूं घूमती आई नजर, दोस्तों के साथ ऐसे बिताया संडे

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘द सीक्रेट डॉटर’ में भी काम कर रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola