ePaper

Priyanka Chopra ने इन खास लोगों के साथ मनाया बर्थडे, पूल पार्टी में परिणीति चोपड़ा भी आई नजर

Updated at : 23 Jul 2022 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Chopra ने इन खास लोगों के साथ मनाया बर्थडे, पूल पार्टी में परिणीति चोपड़ा भी आई नजर

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मनाया. इस दौरान एक्ट्रेस ने तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो पार्टी करते दिखी थी.

विज्ञापन

Priyanka Chopra birthday photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का 40वां जन्मदिन बेहद खास रहा. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें देखकर तो यही लगता है. देसी गर्ल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर खूब एंजॉय किया. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें उनकी मां, पति निक जोनस, बहन परिणीति चोपड़ा नजर आई. निक की मां डेनिस जोनस भी नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा की तसवीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां जन्मदिन मैक्सिको के काबो में सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने 10 तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो अलग- अलग आउटफिट में दिख रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बस एक लड़की और उसका जन्मदिन स्कैंड! इतने प्यार से घिरे रहने और अपने सबसे करीबी और प्यार के साथ समय बिताने में सक्षम होने के लिए बहुत आभारी हूं.

https://www.instagram.com/p/CgUi7zirtpq/?hl=en

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

आगे इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, मेरे ️ निक जोनस द्वारा सबसे अविश्वसनीय समारोह होस्ट करने के आपका शुक्रिया. सबसे यादगार जन्मदिन के लिए आपको धन्यवाद देने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं है. आप रियल में जानते है कि कैसे प्यार करना है. मैं एक लकी लड़की हूं. मैं इस साल मिले सभी प्यार से बहुत प्रभावित हूं. प्यारे डीएम, सरप्राइज, कॉल्स, टेक्स्ट और हग ने इस दिन को और भी शानदार बना दिया और मुझे वास्तव में विशेष महसूस कराया. साथ ही एक्ट्रेस ने सबको थैंक्यू कहा.

Also Read: Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को गोद में लेकर दिए पोज,अनसीन फोटो आई सामने

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी के 6 महीने होने पर सेलिब्रेट किया. पूल में जमकर मस्ती तो कभी पूरे परिवार के साथ एक्ट्रेस पोज देते दिख रही है. एक तसवीर में निक जोनस अपनी सास के साथ डांस करते दिख रहे है. सभी तसवीरें एक से बढ़कर एक है. इसपर कमेंट करते हुए निक ने लिखा, लव सेलिब्रेंटिग यू.

प्रियंका चोपड़ा की बेटी

प्रियंका चोपड़ा की दोस्त तमन्ना दत्त भी पार्टी में शामिल हुई थी. बीते दिन उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें दोनों रेड ड्रेस में कैमरे को देखकर पोज देते दिखे थे. एक्ट्रेस की गोद में उनकी बेटी मालती भी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola