प्रियंका चोपड़ा की फिल्म It's All Coming Back To Me का रिलीज डेट आया सामने, अगले साल इस दिन होगी रिलीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2022 1:01 PM

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी को लेकर नया अपडेट आया है. ये फिल्म अगले साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन

It’s All Coming Back To Me release date: प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी (It’s All Coming Back To Me) को लेकर नया अपडेट आया है. ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी. फिल्म में सैम ह्यूगन और प्रियंका साथ में दिखेंगे. मूवी में सेलीन डियोन, रसेल टोवी, ओमिड और सेलिया इमरी में अहम भूमिका में हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दरअसल, सैम ह्यूगन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ वो दिख रहे है. एक्ट्रेस उनकी बाहों में है और दोनों मुस्कुरा रहे है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’. फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. हालांकि एक्टर ने इस पोस्ट को हटा दिया.

इस फिल्म का है रीमेक

इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी का निर्देशन जिम स्टॉस ने किया है औऱ ये मूवी जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच का रीमेक है. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मृत प्रेमी के सेलफोन पर मैसेज भेजती है. जिसका जवाब एक ऐसा शख्स देता है जो उस नंबर को अब इस्तेमाल करता होता है.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस की सड़कों पर यूं घूमती आई नजर, दोस्तों के साथ ऐसे बिताया संडे

प्रियंका चोपड़ा की तसवीरें

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ कई तसवीरें शेयर किया था. तसवीरों में दोनों ईस्टर सेलिब्रेट करते दिखे थे. इसके अलावा देसी गर्ल ने निक के साथ रोमांटिक तसवीरें शेयर की थी. निक का हाथ थामे वो समन्दर किनारे दिखी थी. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर निक के साथ तसवीरें शेयर करती रहती है.

https://www.instagram.com/p/CceiZiHrdAT/

इस फिल्म में एक्ट्रेस आएंगी नजर

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में काम कर रही है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ भी हैं. बता दें कि पिछले बार एक्ट्रेस फिल्म द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं. ये मूवी साल 2019 में आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola