प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर आई बिटिया या नन्हा राजकुमार ? सामने आया ये नया अपडेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2022 1:27 PM
शुक्रवार देर रात को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो माता-पिता बन गए हैं. हालांकि कपल ने ये नहीं बताया कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है.
Priyanka Chopra welcome baby girl: बॉलीवुड में अपना स्वैग दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में अपना जलवा फैंस पर चला रही हैं. शुक्रवार को प्रियंका और निक जोनास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो माता-पिता बन गए हैं. हालांकि कपल ने ये नहीं बताया कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा. उनके चाहने वाले उनके बच्चे के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देसी गर्ल एक बेटी की मां बनी है.
सरोगेसी के द्वारा मां बनी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनास सरोगेसी के द्वारा पेरेंट्स बने हैं. डेलीमेल डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया कि कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बेटी का जन्म एलए के बाहर दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में 12 सप्ताह पहले हुआ है, जहां वो निक-प्रियंका के घर ले जाने से पहले स्वस्थ होने तक रहेगी.
प्रियंका चोपड़ा के घर एक नन्ही परी आई
यूएस वीकली की रिपोर्ट भी यही बताती है कि प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनास के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. हालांकि इस पर कपल ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है और सस्पेंस बना हुआ है. बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से सेलेब्स ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर दोनों को खूब सारी बधाईयां दे रहे है.
Also Read: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दी गुड न्यूज, सरोगेसी के जरिए मां बनीं एक्ट्रेस, पोस्ट वायरल
प्रियंका चोपड़ा का इंस्टा पोस्ट
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां बनने के बारे मे बताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा. इसमें एक्ट्रेस लिखती है, “हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं. हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद.”
साल 2018 में प्रियंका और निक ने शादी किया था
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल प्रियंका दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी. कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में काम करने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










