Priyanka Chopra विदेश में बनीं देसी गर्ल, सूट में एक्ट्रेस ने शेयर की तसवीरें, फैंस बोले- पीला दुपट्टा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2022 11:29 AM

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने अपना हालिया लुक शेयर किया है, जिसमें वो अपने देसी अंदाज से सबको दीवाना बना रही है. एक्ट्रेस लेमन येलो एंड व्हाइट कलर के सलवार सूट में अलग- अलग पोज देती दिख रही है.

विज्ञापन

Priyanka chopra photo: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) की हर अदा पर उनके चाहने वाले फिदा हो जाते हैं. प्रियंका लॉस एंजिल्स में रह रही हैं और वहां से तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है. कुछ समय पहले देसी गर्ल ने अपने परिवार और पति निक जोनास के साथ होली मनाया था. अब एक्ट्रेस ने अपना देसी लुक शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है.

प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने देश भारत से दूर है, लेकिन वो हर त्योहार दिल खोलकर वहां मनाती है. एक्ट्रेस ने अपना हालिया लुक शेयर किया है, जिसमें वो अपने देसी अंदाज से सबको दीवाना बना रही है. एक्ट्रेस लेमन येलो एंड व्हाइट कलर के सलवार सूट में अलग- अलग पोज देती दिख रही है. ब्लू गॉगल लगाए वो काफी स्टनिंग लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CcEdZpJJ3R9/

प्रियंका की ये अदा

प्रियंका चोपड़ा के बाल खुले है औऱ तेजी से हवा से उड़ रहे है. एक्ट्रेस ने बड़ी-बड़ी बालियां पहनी है और हाथों में उनके चूड़ियां दिख रही है. वो काफी खुश लग रही है और उनके आस- पास का बैकग्राउंड भी काफी खूबसूरत है. कुछ देर पहले शेयर किए गए इन तसवीरों पर अबतक 508,420 लाइक्स आ गए है और ये बढ़ रहा है.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में Nick Jonas संग जमकर खेली होली, अनोखे अंदाज में पति को लगाया रंग, VIDEO

‘तेरा पीला दुपट्टा…’

इसके कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘जब सूरज अभी-अभी निकला हो. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, देसी गर्ल. एक अन्य यूजर ने लिखा, हमारी सनसाइन. एक यूजर ने लिखा, आप और आपकी आउटफिट दोनों अच्छे लग रहे. एक और ने लिखा, तेरा पीला दुपट्टा मल-मल का. कई उनकी देसी लुक की तारीफ भी कर रहे है.

जी ले जरा में को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे. बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया हैं. एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola