Global Citizen Festival: स्टेज पर सरेआम प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस, फिर किया ये काम, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Global Citizen Festival: स्टेज पर सरेआम प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस, फिर किया ये काम, VIDEO

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के कुछ वीडियोज और तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. शो की होस्ट प्रियंका चोपड़ा रही. इसमें जोनास ब्रदर्स ने परफॉर्म किया. इस दौरान निक ने अपनी पत्नी प्रियंका की खास तरीके से तारीफ की.

विज्ञापन

Global Citizen Festival: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने फेवरेट लोगों के लिए डिनर रखा था, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और उनके पति निक जोनस शामिल थे. अब एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें और वीडियोज सामने आई है, जिसमें वो स्टेज पर निक को किस करते दिख रही है. वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाई है.

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल की प्रियंका चोपड़ा होस्ट रही, जो शनिवार को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में आयोजित हुआ. इसमें निक जोनस ने अपने भाईयों जोनास ब्रदर्स ने परफॉर्म किया. इस दौरान जो जोनस ने एक्ट्रेस को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के एंबेसडर के रूप में इंड्रोयूस कराया. तो निक ने एक्ट्रेस की तारीफ की और स्टेज पर बुलाया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने निक को सबके सामने किस किया. एक्ट्रेस ने उन्हें मोटिवेट किया और कहा कि आपलोगों से मैं डिनर पर मिलती हूं.

स्टाइलिश आउटफिट में दिखी प्रियंका

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के लिए प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश पैंटसूट पहना था, जिसमें वो काफी स्टनिंग लगी. एक्ट्रेस ने फेस्टिवल से जुड़े कई वीडियोज अपने इंस्टा स्टोरी में भी लगाई है. फेस्टिवल से पहले देसी गर्ल ने रिहर्सल बीटीएस वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया था. बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट सोना में मलाला यूसुफजई, अंजुला आचार्य, सरिता चौधरी, निक जोनस संग खाने का आनंद लिया था.

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट’ की एक बैठक में प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और गरीबी जैसी कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों पर बात की. प्रियंका ने कहा, हम एक महत्वपूर्ण समय में यह बैठक कर रहे हैं, ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर एकजुटता पहले से कहीं अधिक जरूरी है. वहीं, फिल्मों की बात करें तो वो बॉलीवुड में आखिरी बार फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में दिखी थी.

Also Read: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने खूब चटकारे लेकर खाए गोलगप्पे, निक जोनस और मलाला यूसुफजई ने दिया साथ

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola