विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने खूब चटकारे लेकर खाए गोलगप्पे, निक जोनस और मलाला यूसुफजई ने दिया साथ
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Sep 2022 2:32 PM
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने फेवरेट लोगों के लिए डिनर होस्ट किया था, जिसमें उनके पति निक जोनस और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई नजर आई. इस शानदार डिनर का एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम और परिवार को मैनेज करना जानती हैं. प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती. हाल ही में देसी गर्ल संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट’ की एक बैठक में शामिल हुई थी. अब एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट लोगों संग अपने रेस्टोरेंट सोना में खाने का लुत्फ उठाया.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. एक्ट्रेस रेस्टोरेंट सोना में एंड जस्ट लाइक दैट स्टार सरिता चौधरी, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, अपनी मैनेजर अंजुला आचार्य के साथ शानदार डिनर एंजॉय किया. एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए, जिसके साथ वो पोज देते दिखी. एक फोटो में वो गोलगप्पे का आनंद उठाती दिखी.
https://www.instagram.com/p/Ci2oZyesDnB/
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे कुछ फेवेरट लोगों के साथ एक NYC नाइट आउट. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. अंजुला ने इसपर कमेंट में लिखा, मिमी में एक मजेदार रात के लिए धन्यवाद, मिमी. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्वीन. एक और यूजर ने लिखा, ब्युटीफुल.
Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने मनाया निक जोनस का बर्थडे, दिन में गोल्फ गेम और रात में शानदार पार्टी, VIDEO
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के ‘एसडीजी मोमेंट’ की एक बैठक में प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और गरीबी जैसी कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों पर बात की. प्रियंका ने कहा, हम एक महत्वपूर्ण समय में यह बैठक कर रहे हैं, ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर एकजुटता पहले से कहीं अधिक जरूरी है.
प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो वो सिटाडेल में दिखाई देंगी. इसके अलावा वो फरहान अख्तर की मूवी जी ले जरा में आलिया भट्ट औऱ कैटरीना कैफ के साथ नजर आएगी. पिछली बार एक्ट्रेस मैट्रिक्स 4 नजर आई थी. बॉलीवुड में वो आखिरी बार फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में राजकुमार राव के साथ दिखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










