ePaper

Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर यूं एन्जॉय करती दिखी वीकेंड, वायरल VIDEO

Updated at : 28 Aug 2022 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर यूं एन्जॉय करती दिखी वीकेंड, वायरल VIDEO

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है. एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ अक्सर तसवीरें शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती का नया वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Priyanka Chopra daughter video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने परिवार के साथ एंजॉय करने का एक पल भी मिस नहीं करती. प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. देसी गर्ल ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ दिख रही है. वीडियो में ‘ससुराल गेंदा फूल’ (Sasural Genda Phool) सुनाई दे रहा है.

प्रियंका चोपड़ा की बेटी का वीडियो

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ वीकेंड एन्जॉय कर रही है. वीडियो में मालती पिंक फ्रॉक और मैचिंग बो हेडबैंड लगाए दिख रही है. एक्ट्रेस मालती को पकड़े हुए है. हालांकि इसमें मालती का चेहरा नहीं दिख रहा. बैकग्राउंड में ‘ससुराल गेंदा फूल’ गाना प्ले हो रहा है. वीडियो देख ऐसा लग रहा कि मालती और एक्ट्रेस इस गाने को काफी एंजॉय कर रही है.

https://www.instagram.com/p/ChxkhALsiL5/?hl=en
फरहान अख्तर का कमेंट

वीडियो के कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “शनिवार की सुबह ऐसी हो. इसपर यूजर्स रिएक्ट करने से पीछे नहीं हट रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत क्यूट. जीजू पर गई है. एक और यूजर ने लिखा, क्यूटनेस ओवरलोड. एक और यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा वीडियो. इसपर फरहान अख्तर, दीया मिर्जा ने दिल इमोजी बनाकर कमेंट किया.

Also Read: Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को गोद में लेकर दिए पोज,अनसीन फोटो आई सामने
इसी साल मां बनी है प्रियंका चोपड़ा

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी में माता- पिता बने है. मालती का सरोगेसी के जरिए जन्म हुआ है. मदर्स डे पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद वह घर आई. हालांकि कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी अगले साल रिलीज होगी. इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola