प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर अनिल कपूर तक, इन सेलेब्स ने साउथ फिल्मों से किया था डेब्यू
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jun 2022 4:07 PM
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स है, जो आज बी-टाउन में काफी फेमस हैं, उन स्टार्स ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये स्टार्स साउथ की फिल्मों में भी धमाका कर चुके हैं.
आज भले ही साउथ बनाम बॉलीवुड हो रहा हो, लेकिन एक वक्त था जब दोनों तरफ के स्टार्स हर तरफ काम करते थे. बी-टाउन में आज कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ इंडस्ट्री से की है. इन लोगों की बॉलीवुड में आकर ऐसी किस्मत चमकी ही, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी. इनमें श्रीदेवी, रेखा, अनिल कपूर जैसे स्टार्स के नाम शामिल है.
विश्व की खूबसूरत अदाकारा में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस जल्द ही ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आने वाली हैं. एश्वर्या ने मणि रत्नम की तमिल मूवी Iruvar से डेब्यू किया था. जिसके बाद वो कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई. हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी. 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास में भी उन्होंने काम किया.
https://www.instagram.com/p/CdvRK_doQcz/
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना डंका बजा चुकी हैं. लेकिन क्या आपको पता है फिल्म जगत में एक्ट्रेस को पहला ब्रेक Thamizhan से मिला था. इसके बाद पीसी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत था. आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वह अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमे नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं.
https://www.instagram.com/p/Ceinfzutx4V/
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है. उनकी ग्लैमरस अदाओं के फैंस आज भी दीवाने हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू मूवी Inti Guttu में एक छोटे से रोल से की थी. रेखा ने अपना ये साउथ डेब्यू एक साल की उम्र से की थी. इसके अलावा उन्होंने कई और भी साउथ फिल्में भी की है.
https://www.instagram.com/p/CdXkOccujKG/
बॉलीवुड अभिनेत्री की चांदनी यानी श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ फिल्मों से की है. कहा जाता है कि एक्ट्रेस बचपन में इतनी खूबसूरत थी कि 4 साल की उम्र में ही उन्हें ब्रेक मिला था. उन्होंने 1967 की रिलीज Kandhan Karunai में काम किया था. इसके बाद उन्होंने खुदा गवाह, लम्हे, गुरूदेव, चालबाज, नाका-बंदी जैसी 300 से ज्यादा फिल्में की है.
https://www.instagram.com/p/BeCk_HIB5Dg/
बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर ने साउथ फिल्मों से डेब्यू किया था. साल 1980 में आई Vamsa Vruksham पहली फिल्म थी. अनिल ने ‘मेरी जंग’, ‘मशाल’, ‘राम लखन’, ‘युद्ध’, ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘नायक’, ‘रेस 2’, ‘साहेब’, ‘मि. इंडिया’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘जुदाई’, ‘विरासत’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इन-दिनों एक्टर अपनी जुग जुग जियो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










