ePaper

Narendra Modi : बांग्ला संगीत की धुन में रमे प्रधानमंत्री, ‘मोन जोपो नाम’ गाने को किया ट्वीट

Updated at : 20 Jan 2024 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Narendra Modi : बांग्ला संगीत की धुन में रमे प्रधानमंत्री, ‘मोन जोपो नाम’ गाने को किया ट्वीट

नजरूल के गीत 'मोन जोपो नाम' में श्री रघुपति राम का नाम है. ऐसे में इस गाने के साथ प्रधानमंत्री बंगाल की हवा में राम की भावनाओं को नजरुल के संगीत के साथ घोलना चाहते थे. पायल कर द्वारा गाया गया भगवान श्री राम का प्रतिष्ठित भजन ‘मोन जोपो नाम’ काफी लोकप्रिय हो रहा है.

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाया जा रहा है. पूरा देश, पूरी दुनिया रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बंगाली लोकप्रिय कलाकार पायल कर द्वारा गाए गए नजरूल गीत को साझा करके राम के बारे में बंगाल की भावनाओं को उजागर किया है. नजरुल गीति ने ‘मोन जोपो नाम’ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”बंगाल के लोगों में भगवान राम के प्रति असीम श्रद्धा है. नजरुल का गाना ‘मोन जोपो नाम’ इसका सबूत है. नजरूल के गीत ‘मोन जोपो नाम’ में श्री रघुपति राम का नाम है. ऐसे में इस गाने के साथ प्रधानमंत्री बंगाल की हवा में राम की भावनाओं को नजरुल के संगीत के साथ घोलना चाहते थे.

मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं : पायल कर

कलाकार पायल कर का कहना है कि मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा गाना सुना, मेरा गाना शेयर किया. एक कलाकार के तौर पर भी बहुत खुश हूं. नजरूल के ‘मोन जोपो नाम’ गाने के जरिए मोदी के रामबंदना के बारे में बात करते हुए पायल ने कहा, ”मैंने सुबह प्रधानमंत्री का ट्वीट देखा. मुझे काजी नजरूल इस्लाम के गाने गाना पसंद है. मैं काजी नजरूल के विभिन्न शैलियों के गाने गाने की कोशिश करती हूं. लगभग दो वर्ष पहले मुझे अंतर्राष्ट्रीय नजरूल मेले में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. मोदी जी ने जो एल्बम शेयर किया है वो काफी पुराना है. यह एल्बम 2016 में रिलीज हुआ था.

Also Read: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी घोषित करने की मांग को लेकर सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र बंगाल में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम काे लेकर हाे रही है तैयारियां 

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर से कुछ ही दूरी पर होगा. कालीघाट के सीएम आवास से थोड़ी ही दूरी पर कालीघाट बहुमुखी सेवा समिति की ओर से इसका प्रसारण किया जायेगा. इसके साथ ही प्रसाद भी बंटेगा. समिति की ओर से बताया गया कि इस आयोजन के साथ ही भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम रखा गया है. हाइकोर्ट के निर्देश पर यहां राम मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण करने और पूजा व कीर्तन का आयोजन होगा.

Also Read: WB : दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कहा, सीएम की सद्भावना रैली में कोई हिंदू नहीं होगा शामिल
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola