बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, खूंटी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

President Draupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं. यहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके पहले राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकीं हैं, बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंच गयीं हैं. यहां वह बिरसा के वंशजों से मिलेंगी. राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर खूंटी जिला में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं.

लोगों को कीताहातु स्थित सरदार गया मुंडा शहीद चौक से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. यहां तक कि पत्रकारों को भी उलिहातू से 10-12 किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया. सिर्फ उन्हीं लोगों को उलिहातू जाने की अनुमति दी गयी है, जिनका पास बना है. राष्ट्रपति सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं. यहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके पहले राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के मद्देनजर पूरे खूंटी जिला में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है. आसपास के जंगलों में झारखंड पुलिस, जगुआर के साथ-साथ केंद्रीय बल के जवानों को भी उतारा गया है. बता दें कि खूंटी झारखंड का घोर उग्रवाद प्रभावित जिला है.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहले उलिहातू के अलावा खूंटी जिला मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम में शामिल होना था. लेकिन, दो दिन पहले उनके कार्यक्रम में फेरबदल हुआ और खूंटी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. राष्ट्रपति को देवघर भी जाना था, लेकिन वह भी कार्यक्रम रद्द हो गया.

इतना ही नहीं, राजधानी रांची में आयोजित होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भी महामहिम को शामिल होना था. उसे भी रद्द कर दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भी जाना था, लेकिन जब राष्ट्रपति सचिवालय से उनका कार्यक्रम जारी हुआ, तो उसमें यह कार्यक्रम नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




