ePaper

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, तारीखों का एलान जल्द

Updated at : 28 Mar 2023 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, तारीखों का एलान जल्द

राज्य चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र तैयार करने के लिए जारी की अधिसूचना. जिलाधिकारी मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्त करेंगे.

विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग ने ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्रों को तैयार करने के लिए अधिसूचना जारी कर पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है. अधिसूचना में जिलाधिकारियों से प्रस्तावित बूथों की सूची 31 मार्च तक भेजने को कहा है. इसके आधार पर आयोग पांच अप्रैल को मतदान केंद्रों की ड्रॉफ्ट सूची प्रकाशित करेगा. ड्रॉफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद आयोग इस संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों की राय लेगा.

पार्टियों के सुझावों के आधार पर 25 अप्रैल तक परिवर्तन शामिल किए जायेंगे और मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 28 अप्रैल को प्रकाशित की जा सकती है. चुनाव आयोग ने मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण के लिए ड्राफ्ट भी जारी कर दिया है. जिलाधिकारी आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. जिलाधिकारी मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्त करेंगे.

पीठासीन अधिकारियों का चुनाव राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों, नागरिक निकाय अधिकारियों और कर्मचारियों और विभिन्न सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से किया जायेगा. अधिसूचना के अनुसार किसी जिले के किसी विशेष ब्लॉक के निवासी को उस विशेष ब्लॉक में किसी भी मतदान केंद्र के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए. अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विश्व भारती दीक्षांत समारोह में होगीं शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के अंत से लेकर मई के प्रथम सप्ताह के बीच चुनाव कराये जा सकते हैं. राज्य के पंचायत चुनाव का अलग ही इतिहास रहा है. पंचायत चुनाव को लेकर ऐसा माना जाता है कि जो पार्टी पंचायत चुनाव में जीत गयी, वहीं राज्य के सत्ता पर काबिज होती है. वर्तमान समय में तृणमूल कांग्रेस राज्य के सत्ता में है. लेकिन, इस बार समीकरण बदल भी सकते हैं. इस बार कांग्रेस, बीजेपी और वाममोर्चा सहित कई सारी छोटी पार्टियां में पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ेंगी. ऐसे में चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola