Poonam Pandey मर कर हुई जिंदा, तो सोशल मीडिया में चल पड़ी मजेदार मीम्स की लहर

Updated:
विज्ञापन
Poonam Pandey मर कर हुई जिंदा, तो सोशल मीडिया में चल पड़ी मजेदार मीम्स की लहर

अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी. इसके 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था, जो उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था. इससे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक्ट्रेस को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई.

विज्ञापन

Poonam Pandey Alive: मशहूर बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं. जी हां, पूनम पांडे ने खुद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव होकर एक वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में उन्होंने कहा वह जिंदा हैं. इससे पहले, अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर ने शुक्रवार को पूरे देश को स्तब्ध कर दिया. उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उनकी मौत कानपुर में सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई. इन सब के बीच कहानी में एक नया मोड़ तब आया, जब अपनी मौत की खबर जारी होने के अगले दिन, यानी शनिवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं.

सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता

अपने वीडियो मैसेज में पूनम पांडे ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की शिकार वह नहीं हुईं, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी के बारे में जानती नहीं थीं. उन्होंने आगे कहा कि कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है, आइए इस बीमारी को लेकर महिलाओं को जागरूक करें. अपको बता दें कि शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत जानकारी दी थी. मैनेजर ने खुलासा किया कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Also Read: WATCH: जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ ने स्टाफ मेंबर्स का लिया अजीब इम्तिहान, 10 साल पुराना प्रैंक वीडियो वायरल

पब्लिसिटी स्टंट था ये?

अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी. इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई और बताया कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था, जो उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था. अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के बीच पूनम पांडे ने दूसरा वीडियो जारी कर लोगों को आहत करने के लिए माफी भी मांगी.

एक्ट्रेस के वीडियो पर आये कैसे-कैसे कमेंट्स?

पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जब वीडियो पोस्ट कर यह बताया कि वह जिंदा हैं, तो उसपर कई तरह के कमेंट आ गए. देखते ही देखते लोग उन्हें ऐसे भद्दे मजाक पर खरी-खोटी भी सुनाने लगे. पार्थ नाम के एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया- अगली बार लोग आपको गंभीरता से नहीं लेंगे, आपने अपनी पूरी विश्वसनीयता नष्ट कर दी है. वहीं, हेशा चीमा नाम की एक अन्य यूजर ने इसे अब तक का सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट बताया. यही नहीं, राकेश द्विवेदे नाम के एक यूजर ने तो अभिनेत्री की इस हरकत के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर दी. इसके साथ ही सोशल मीडिया के अन्य प्लैटफॉर्म्स पर एक्ट्रेस को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई.

Also Read: Viral Video: हेलमेट में बैठा हुआ था सांप, देख कर कांप जाएंगे आप

आपको बता दें कि इससे पहले, द स्किन डॉक्‍टर नाम के एक वेरिफाइड अकाउंट पर लिखा गया, सर्वाइकल कैंसर के मरीज अचानक नहीं मरते. अभी-अभी पूनम पांडे का इंस्टाग्राम चेक किया. चार दिन पहले तक वह ठीक थी और ग्लैमरस वीडियाे पोस्ट कर रही थी. अगर वह वाकई मर चुकी है तो इसकी जांच होनी चाहिए. पिछले दिनों उनके पति के साथ खराब रिश्ते की खबरें आई थीं, जिसमें पुलिस भी शामिल थी.

उन्‍होंने आगे कहा, मुझे आशा है कि यह सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के रूप में छिपा हुआ कोई प्रचार स्टंट नहीं है, जो अनैतिक और गैर-जिम्मेदाराना होगा, खासकर जब स्वास्थ्य जागरूकता जैसे संवेदनशील मुद्दों से निपट रहा हो.

हरे कृष्‍णा और बूचर नामक दो अलग-अलग एक्‍स अकाउंट पर लिखा गया, क्‍या सच में पूनम पांडे की मृत्‍यु हो गई है या फिर उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है. बता दें कि साल 2011 में टीम इंडिया की वर्ल्‍ड कप जीत पर क्रिकेटर्स के सामने न्‍यूड डांस की पेशकर कर पूनम पांडे पहली बार चर्चा में आयी थी.

पूनम पांडे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. उनका पूरा फिल्‍मी करियर विवादों से भरा रहा है. पूनम को फैन्‍स एक बोल्‍ड अभिनेत्री के तौर पर जानते हैं. अपने बिंदास अंदाज के चलते ही उन पर कई मुकदमे भी दर्ज होते रहते हैं.

बहरहाल, सर्वाइकल कैंसर की बात करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 2020 में अनुमानित 6 लाख 4 हजार नये मामलों और 3 लाख 42 हजार मौतों का आंकड़ा सामने आया था. आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और यहां लगभग हर 8 मिनट में सर्वाइकल कैंसर से एक महिला की मौत हो जाती है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो कमजोर इम्यूनिटी, मल्टिपल पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध, जेनाइटल हाइजीन की कमी और कम उम्र में जिन महिलाओं के बच्चे होते हैं, उन्हें इस कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है. हाल ही में पेश किये गए अंतरिम बजट में भी निर्मला सीतारमण ने भी सर्वाइकल कैंसर के खतरे पर जोर देते हुए कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola