ePaper

Bareilly News: होटल कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, तो कैंट एरिया में शव मिलने से मचा हड़कंप

Updated at : 01 Jan 2022 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: होटल कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, तो कैंट एरिया में शव मिलने से मचा हड़कंप

बरेली में एक दिन में दो मौत के मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में शनिवार को एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि कैंट एरिया के एक रास्ते पर झाडियों में एक युवक का शव मिला है. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

शहर के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी शिवम सिंह चौहान रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में में कार्य करता है. शनिवार को शिवम सिंह चौहान को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया. होटल मालिक ने सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण मौत होने की बात बताई है.

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के सिर से खून बह रहा था. वह चार साल से होटल में काम करता है. हालांकि, होटल मालिक और परिजनों में सुलह की बात चल रही है. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है. जांच करने की कवायद शुरू कर दी गई है.

Also Read: Bareilly News: युवक ने झगड़े के बाद किया सुसाइड, सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
दूसरे मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

इसके अलावा थाना कैंट के आर्मी एरिया से जाने वाले एक रास्ते की झाड़ियों पर युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की. इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि, मृतक एक ट्रैक्टर ट्राली पर कार्य करता है. मगर, इससे अधिक जानकारी नहीं दे पाए हैं. शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहास, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola