PHOTOS: पीएम मोदी बिरसा के वंशजों संग मनाएंगे सोहराय? आदिवासियों को सौगात पर बाबूलाल मरांडी ने कही ये बात

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. इस अवसर पर एक साथ कई खुशियां हैं, जिसे प्रधानमंत्री के साथ मनाने का अवसर मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के आदिवासियों के साथ जनजातीय गौरव दिवस मनायेंगे.

खूंटी, चंदन कुमार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उलिहातू यात्रा से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार (नौ नवंबर) को खूंटी पहुंचे. बिरसा कॉलेज स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम का उन्होंने जायजा लिया. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुंचे.

उन्होंने स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों का निरीक्षण किया. स्टेडियम में मंच कहां बनेगा, लोगों के बैठने की क्या व्यवस्था होगी. स्टेडियम में किस रास्ते से प्रवेश होगा. खूंटी में आने वाले वाहनों की पार्किंग की क्या व्यवस्था होगी. किस रास्ते से प्रधानमंत्री स्टेडियम तक पहुंचेंगे. इन सब चीजों का जायजा बाबूलाल मरांडी ने लिया. उन्होंने तैयारियों के बारे में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की.

पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. इस अवसर पर एक साथ कई खुशियां हैं, जिसे प्रधानमंत्री के साथ मनाने का अवसर मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के आदिवासियों के साथ जनजातीय गौरव दिवस मनायेंगे. सोहराई भी साथ मनायेंगे. प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम बिल्कुल कन्फर्म है.
Also Read: बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी बोले- जनजातीय परंपरा व शाैर्य गाथा को मिलेगी पहचान,CM हेमंत ने बताया ऐतिहासिक दिन
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है. उस दिन धरती आबा के जन्मस्थान पर प्रधानमंत्री जाकर पुष्पांजलि करेंगे, यह बड़ी बात है. आजादी के बाद अब तक कोई प्रधानमंत्री उलिहातु नहीं गए. पहली दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जाएंगे. जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री आदिवासियों को कुछ सौगातें भी देंगे, तो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, भगवान बिरसा मुंडा के गांव जा रहे हैं, यह भी किसी सौगात से कम नहीं है. उनका आना ही झारखंडवासियों के लिए बड़ी सौगात है.

विपक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन पर सवाल खड़े किए जाने के बारे में सवाल पूछने पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष काम क्या है. वे अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खूंटी आने से झारखंड का और विकास होगा. यह बहुत बड़ी बात है कि 15 नवंबर जैसे दिन को वह भूले नहीं हैं. इसके बाद बाबूलाल मरांडी पार्टी के जिला कार्यालय गए. वहां बीजेपी के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उनसे भी तैयारियों के बारे में जानकारी ली.

मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, दिनेश उरांव, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




