पीलीभीत के जहानाबाद में युवक की गला रेतकर हत्या, तालाब के किनारे फेंका शव

पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को तालाब के किनारे फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. शव श्मशान भूमि के पास स्थित तालाब के किनारे फेंका हुआ मिला. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में एक युवक शनिवार रात से गायब था. परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. रविवार दोपहर शव गांव के बाहर श्मशान भूमि के निकट तालाब किनारे पड़ा था. यह खबर परिजनों की मिली. परिजनों ने पहुंचकर ताहिर खां के रूप में शिनाख्त की. इसके साथ ही बेटे की लाश देखकर घर में कोहराम मच गया.
Also Read: Pilibhit News: पीलीभीत में स्कूल के बाहर छात्रा के अपहरण की कोशिश, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, परिजनों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी है जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है. मगर, पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है.
Also Read: Pilibhit News: सिद्धार्थनगर सीवीओ के घर में लाखों की चोरी, पड़ोसी का सोलर प्लेट भी गायब
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कटियार के अनुसार मृतक के परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.
(रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










