Photos: अगर आपको सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखे तो हो जायें सावधान, ये हो सकता है संकेत

Updated at : 07 Aug 2023 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Photos: अगर आपको सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखे तो हो जायें सावधान, ये हो सकता है संकेत

यूं तो लोग रात में सोने के दौरान कई भयानक सपने देखते, लेकिन अगर सपने में सांप को देखना सबसे भयावह लगता है. सांप को सपने में देखना हमें अक्सर डरा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप को सपने में देखने के कुछ अर्थ हो सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

यूं तो लोग रात में सोने के दौरान कई भयानक सपने देखते, लेकिन अगर सपने में सांप को देखना सबसे भयावह लगता है. सांप को सपने में देखना हमें अक्सर डरा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप को सपने में देखने के कुछ अर्थ हो सकते हैं. जी हां, स्वप्न शास्त्र में सांप से जुड़े सपने के शुभ-अशुभ संकेत के बारे में बताया गया है. इतना ही नहीं, सपने में सांप का रंग कैसा है और वह कैसा व्‍यवहार कर रहा है, ये भी एक अहम संकेत देता है. आइये जानते हैं सांप का सपनों में आने का क्या है अर्थ है.

undefined

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद रंग का सांप देखना बहुत ही शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि सफेद रंग का सांप देखना इस बात का इशारा है की आपको जल्द ही बहुत सारा पैसा मिलने वाला है. साथ ही नौकरी और बिजनस में बड़ी तरक्की भी मिलने वाली है.

undefined

अगर आपने सपने में सांप को पकड़ते देखा है तो आपको इस तरह के सपने से घबराने की जरूरत नहीं है. स्वप्न शास्त्र में तरह के सपने को बहुत ही शुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति हो सकती. यह सपना संकेत देता है कि आपकी सारी परेशानियां जल्द दूर होने वाली हैं.

undefined

सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखे तो यह इशारा है कि आपने किसी मनोकामना के पूरे होने पर धार्मिक स्‍थान पर चढ़ावा देने की बात कही थी, तो उसे जल्‍द पूरा कर दें. वहीं अगर सपने में पीले रंग का सांप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी या व्यापार के काम के चलते अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है.

undefined

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को सपने में फन उठाता हुआ सांप दिखाई देता है तो इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है या फिर आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है.

undefined

सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है तो ऐसे सपने को अशुभ माना जाता है. इसका मतलब ये है कि आप बहुत घबराए हुए हैं और भविष्य को लेकर डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं. 

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola