Live Updates

Phase 8 Election in West Bengal: बीरभूम में 81.87 और कोलकाता में 57.53 फीसदी वोट के साथ आठवें चरण का मतदान संपन्न

Updated:
विज्ञापन

phase 8 election in west bengal: आठवें चरण के मतदान के साथ बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 का समापन हो गया. आखिरी चरण के चुनाव में 4 जिलों की 35 विधानसभा सीटों पर 76.07 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह अब तक हुए चुनावों में यह सबसे कम मतदान है. बीरभूम में 81.87 फीसदी और मालदा में 80.06 फीसदी लोगों ने मतदान किया. मुर्शिदाबाद में 78.07 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि राजधानी कोलकाता में मात्र 57.53 फीसदी लोग मतदान करने के लिए अपने घरों से निकले.

विज्ञापन

बीरभूम में 81.87 और मालदा में 80.06 फीसदी वोट

आठवें चरण में बंगाल में 76.07 फीसदी वोट पड़ा है. शाम 5 बजे तक बीरभूम में 81.87 फीसदी और मालदा में 80.06 फीसदी लोगों ने मतदान किया. मुर्शिदाबाद में 78.07 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि राजधानी कोलकाता में मात्र 57.53 फीसदी लोग मतदान करने के लिए अपने घरों से निकले.

सातवें चरण में 76.90 फीसदी हुआ था मतदान, Exit Poll Result में जानें बंगाल में किसकी बनेगी सरकार

बंगाल में आठवें चरण की वोटिंग के दिन मिले 7 क्रूड बम

Phase 8 Election in West Bengal: बीरभूम में 81.87 और कोलकाता में 57.53 फीसदी वोट के साथ आठवें चरण का मतदान संपन्न

बंगाल चुनाव के आठवें चरण की वोटिंग के दौरान दक्षिण 24 परगना में बारुईपुर पुलिस ने काशीपुर थाना के शानपुकुर ग्राम पंचायत से गुरुवार को 7 क्रूड बम बरामद किये. यहां कुछ लोग मिलकर बम बना रहे थे. 29 और बम मिले हैं, जो अखबार से लेपटकर रखे गये थे. यहां से भारी मात्रा में बम बनाने के सामान मिले हैं.

मीना पुरोहित की कार पर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 6 को पकड़ा

भारतीय जनता पार्टी की जोड़ासांको की उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित की कार पर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को पकड़ा है.

बंगाल चुनाव 2021 का Exit Poll Result: छठे चरण में किसका पलड़ा भारी, किसको मिली शिकस्त

दोपहर 3:37 बजे तक बंगाल में 68.46 फीसदी मतदान

दोपहर 3:37 बजे तक बंगाल में 68.46 फीसदी मतदान हुआ है. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है. बीरभूम में सबसे ज्यादा 73.92 फीसदी मतदान हुआ है. मुर्शिदाबाद में 70.91 फीसदी, मालदा में 70.85 फीसदी और कोलकाता में सिर्फ 51.40 फीसदी वोटिंग हुई है.

कोलकाता में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने से रोका

उत्तर कोलकाता के जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित को मतदान करने से रोकने का आरोप पीठासीन पदाधिकारी पर लगा है. बताया गया है कि मीना देवी वोट डालने गयीं, तो पीठासीन पदाधिकारी ने उन्हें रोक दिया. मतदाता पहचान पत्र लाने को कहा. मीना देवी ने कहा कि वह हर बार उम्मीदवार का पहचान पत्र दिखाकर ही वोट करती रही हैं. यह पहला मौका है, जब उन्हें रोका गया है.

चौथे चरण में गयी 5 जानें, 79.90 प्रतिशत लोगों ने किया वोट, जानें, Exit Poll Result में क्या है परिणाम

बीरभूम में भाजपा नेता पर हमला

बीरभूम जिला के बोलपुर विधानसभा क्षेत्र के इलम बाजार 119ए मीडिया सेल के संयोजक पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. भाजपा नेता ने मीडिया को यह जानकारी दी है.

चौथे चरण में गयी 5 जानें, 79.90 प्रतिशत लोगों ने किया वोट, जानें, Exit Poll Result में क्या है परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola