पवन सिंह या खेसारी लाल, कौन हैं भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jan 2024 3:57 PM
भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो दर्शकों के फेवरेट हैं. उनको बड़े पर्दे पर देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. म्यूजिक वीडियो, मूवीज से ये काफी ज्यादा पैसे भी कमाते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर...
भोजपुरी सिनेमा जगत की ऑडियंस अब सिर्फ बिहार, झारखंड या यूपी तक ही नहीं बल्कि देश विदेश तक फैल चुकी है. भोजपुरी स्टार्स इतने चर्चित हैं कि उनके एक गाने पर 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आते हैं. फैन फॉलोइंग के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने अच्छी उंचाईयां हासिल की है. इसी वजह से भोजपूरी सितारों के पास भी काफी अच्छी नेटवर्थ है.
पवन सिंह
पवन सिंह भोजपूरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चहरों में से एक हैं. इन्हें अपने अभिनय और शानदार आवाज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह के पास करीब 41 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. पवन सिंह अपनी एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं और एक गाने के लिए लगभग 2 लाख रुपए चार्ज करते हैं. जानकारी के मुताबिक पवन सिंह के पास मुंबई के लोखंडवाला में एक महंगा फ्लैट है और उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है. वर्तमान में उनके पार एक मर्सिडिज, एक फॉरच्यूनर, और एक स्कार्पियो मौजूद है.
मनोज तिवारी
मशहूर एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का नाम अब सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश-विदेश तक मशहूर हैं, वो वर्तमान में उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद भी हैं. मनोज तिवारी साल 2014 और 2019 के चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी. वह एक बेहतरीन एक्टर, और राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक शानदार गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 24 से 25 करोड़ की संपत्ति और कई लग्जरी गाडियां भी हैं.
Also Read: पवन सिंह-निरहुआ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गर्दा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी जगत के एक दिग्गज सुपरस्टार हैं, जो कि भोजपूरी इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी शामिल हैं. रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करते आ रहे और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उनके 20 से 21 करोड़ रुपये हैं और इसके साथ ही उनके पास कई आलीशान बंगले और महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं.
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहद ही चर्चित चेहरे हैं. इनके गाने रिलीज होते ही मिलियंस में व्यूज हासिल कर लेते हैं. म्यूजिक डायरेक्टर्स इनके साथ काम करने के लिए बेताब रहते हैं. इनके लगभग सभी गाने सुपरहिट होते हैं, जिस वजह से उनकी कमाई अच्छी खासी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए लेते हैं और उनके पास वर्तमान में करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति और कई महंगी गाड़ियां हैं.
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव जिन्हें लोग निरहुआ के नाम से जानते हैं, वो एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही वर्तमान में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद भी हैं. निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक बेमिसाल बड़ी हिट फिल्में दी हैं और उनके नाम पर कई अवार्ड्स भी हैं. उनकी लगभग हर फिल्म एक सुपरहिट होती है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार निरहुआ के पास कुल लगभग 10 करोड़ की संपत्ति है और साथ ही एक आलीशान घर, कई फ्लैट्स और कई बड़ी गाड़ियां भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










