परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा इस महीने लेंगे 7 फेरे, चोरी-छुपे दोनों ने कर लिया रोका, प्रियंका चोपड़ा होंगी शामिल!

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी कब होगी, ये उनके चाहने वाले जानना चाहता है. उनकी शादी को लेकर अपडेट आया है. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो वो इसी साल अक्टूबर में शादी करने जा रही है.
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. हाल ही में परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई थी. अटकलें लगने लगी कि शादी के लिए मनीष द्वारा डिजाइन लहंगा पहनेंगी. इन सबके बीच दोनों की शादी किस महीने में होगी, ये रिवील हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल का रोका हो गया है.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी कब होगी, ये उनके चाहने वाले जानना चाहता है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति और राघव का रोका हो गया है, जिसमें उनके करीबी लोग और परिवार वाले शामिल हुए थे. शादी को लेकर कहा जा रहा है कि वो अक्टूबर में है. रिपोर्ट् के अनुसार, परिणीति और राघव को कोई जल्दबाजी नहीं है. उन दोनों के पास वर्क कमिटमेंट है, जिसे उन्हें शादी के उत्सव में शामिल होने से पहले खत्म करना है.
वहीं, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका चोपड़ा लगभग उसी समय भारत में Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए होंगी. बता दें कि देसी गर्ल इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन है. तो ऐसा कहा जा रहा है कि उसी समय परिणीति की शादी में वो शामिल होगी. बता दें कि दोनों बहनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट
परिणीति चोपड़ा को बीते 22 मार्च को आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था. दोनों मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में अलग-अलग पहुंचे. दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे. परिणीति ने इसे चेकर्ड पैंट के साथ जोड़ा, राघव ने बेज लिनन पैंट का विकल्प चुना. उन्होंने पैप्स के लिए पोज भी दिए. लंच डेट के बाद बाहर जाते समय दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया. दोनों भी एक ही गाड़ी से निकल गए. बता दें कि राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के सांसद हैं. दूसरी ओर, परिणीति चोपड़ा संदीप और पिंकी फरार और हाल ही में रिलीज हुई ऊंचाई जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










