ePaper

मोतिहारी में 5 लाख रुद्राक्ष से बना 20 फीट ऊंचा पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग, सोने की चढ़ी है परत

Updated at : 05 Jul 2022 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में 5 लाख रुद्राक्ष से बना 20 फीट ऊंचा पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग, सोने की चढ़ी है परत

मोतीहारी में 5 लाख रुद्राक्ष से 20 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है. बिहार में पहली बार बार बना है ऐसा शिवलिंग. इस शिवलिंग पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है.

विज्ञापन

बिहार के मोतीहारी में 5 लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग की स्थापना की गई है. यह बिहार का पहला ऐसा 20 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा जो रुद्राक्ष से बना है. इस शिवलिंग को बनाने में 5 लाख पंचमुखी रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इस पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है. इस अनोखे शिवलिंग को देखने और जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जिसके बाद से यह शिवलिंग चर्चा का विषय बना हुआ है.

सपने में भगवान ने दिया था निर्देश 

राधाकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष आचार्य डॉ. शंभू नाथ सिकरिया ने सिकरीया बीएड कॉलेज राधा नगर के मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम के प्रांगण में इस शिवलिंग को स्थापित करवाया है. उनका दावा है की सपने में भगवान शंकर ने उन्हें यह मंदिर बनवाने का निर्देश दिया. जिसके बाद उन्होंने जैसा मंदिर सपने में देखा था बिल्कुल वैसा ही मंदिर बनवाया. इस शिवलिंग का सर्वप्रथम रुद्राभिषेक सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने किया.

पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित

जगत गुरु शंकराचार्य ने बताया की यह शिवलिंग साक्षात शिव के नेत्र से उत्पन्न पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित है. जिसके उपर शिव का मस्तक विराजमान है जिसे हम त्रिवेणी कहेंगे. उन्होंने कहा की जहां रुद्राक्ष का शिवलिंग होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता नहीं होती.

Also Read: लालू यादव की बेटी ने ट्विटर पर किया भावनात्मक पोस्ट, शेयर की अस्पताल से अपने पिता की तस्वीर
गुजरात में 51 फीट का शिवलिंग 

जगत गुरु शंकराचार्य ने बताया कि गुजरात में 51 फीट का रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया है. वहीं मोतिहारी में 20 फीट का शिवलिंग है. जो बिहार का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग है. इसकी स्थापना शांति स्थापित करने एवं जग के कल्याण के लिए की गई है. यहां रुद्राभिषेक के दौरान 200 से अधिक लोगों ने भगवान शंकर को जल अर्पित किया. शंकराचार्य ने सभी भक्तों को एक-एक रुद्राक्ष भी दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola