ePaper

बसंत पंचमी पर कल की जाएगी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated at : 15 Feb 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर कल की जाएगी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ मुहूर्त

Panchang 14 February 2024: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले यहां देखें 14 फरवरी दिन बुधवार का पंचांग

विज्ञापन

Panchang 14 February 2024: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत हो चुकी है. कल सुबह बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. कल ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाएगी. बसंत पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से हो चुकी है. बसंत पंचमी तिथि 14 फरवरी दिन बुधवार को 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. बसंत पंचमी का दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी माता सरस्वती जी को समर्पित है. बसंत पंचमी के दिन को अबूझ मुहूर्त के नाम से जाना जाता है, इस दिन विवाह और किसी भी नए काम की शुरुवात कर सकते हैं. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार का पंचांग (Wednesday Panchang) क्या कहता है.

14 फरवरी बुधवार 2024

  • माघ शुक्ल पक्ष पंचमी शाम 12 बजकर 09 मिनट के उपरांत षष्ठी तिथि

  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

  • हिजरी सन-1444-45

  • सूर्योदय-06:26

  • सूर्यास्त-05:42

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- रेवती उपरांत अश्विनी ,

  • योग – शुभ ,करण-वव ,

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कुम्भ , चंद्रमा-मीन , मंगल-मकर , बुध- मकर , गुरु-मेष ,शुक्र-मकर ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया- बुधवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 लाभ

  • प्रात:07:30 से 09:00 तक अमृत

  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक काल

  • प्रातः10:30 से 12:00 शुभ

  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक रोग

  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेग

  • शामः03:00 से 04:30 तक चर

  • शामः04:30 से 06:00 तक लाभ

Also Read: बसंत पंचमी कल, जानिए विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और मंत्र
उपाय

  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

  • आराधनाः ॐ गं गणपतये नमः

  • खरीदारी के लिए शुभ समयः

  • प्रात:07:30 से 09:00 तक

  • राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक

  • दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर

  • ।।अथ राशि फलम्।।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola