Live Updates

PAK vs SA Highlights: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया, बारिश ने बिगाड़ा खेल

Updated:
विज्ञापन

Pakistan vs South Africa Highlights टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (3 नवंबर) को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में सुपर 12 का अहम मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका 33 रन से हार गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका की पारी के नौ ओवर होने के बाद बारिश के कारण खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा. उसके बाद मैच 14 ओवर का कर दिया गया. लक्ष्य 142 रन का दिया गया. लेकिन दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया

वर्षा बाधित मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 33 रनों से हरा दिया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाये. दूसरी पारी में बारिश के कारण मैच को 14 ओवर का कर दिया गया और दक्षिण अफ्रीका को 142 रनों का लक्ष्य दिया गया. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्क्ष्य हासिल नहीं कर पायी और 33 रनों से हार गयी. अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला तो जीतना ही होगा. साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपना अगला मुकाबला लीदरलैंड से हार जाए.

क्लासेन आउट, दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका

हेनरिक क्लासेन आउट हो गये हैं. शाहीन अफरीदी को तीसरी सफलता मिली है. अफरीदी की गेंद पर मोहम्मद वसीम ने क्लासेन का कैच लपका है. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब तीन ओवरों में 47 रनों की जरूरत है.

14 ओवरों की होगी पारी, 142 रन का मिला लक्ष्य

बारिश की वजह से अंपायरों ने ओवरों में कटौती कर दी है. अब 14 ओवर की एक पारी होगी. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अगले पांच ओवरों में 73 रन बनाने होंगे. लक्ष्य को 186 से घटाकर 142 कर दिया गया है.

बारिश की वजह से खेल रुका 

बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 69 रन बना लिये हैं. हेनरिक क्लासेन और त्रिस्तन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब भी 11 ओवरों में 117 रनों की जरूरत है.

एडन मारक्रम आउट, दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका 

दक्षिण अफ्रीका को एडन मारक्रम के रूप में चौथा झटका लगा है. शादाब खान ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट कर दिया है. मारक्रम शादाब की गेंद पर बोल्ड हो गये. मारक्रम ने 14 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली.

टेम्बा बावुमा आउट, दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. आठवें ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा आउट हो गये हैं. बावुमा ने 19 गेंद पर 36 रन बनाये. शाबाद खान की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच पकड़ा. बावुमा की जगह बल्लेबाजी करने एनरिक क्लासेन क्रीज पर आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola