ePaper

5000 बरगद, आम और जामुन का पेड़ लगाने वाले बंगाल के ‘गाछ दादू’ दुखु माझी को पद्म श्री पुरस्कार

Updated at : 25 Jan 2024 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
5000 बरगद, आम और जामुन का पेड़ लगाने वाले बंगाल के ‘गाछ दादू’ दुखु माझी को पद्म श्री पुरस्कार

साइकिल से घूम-घूमकर खाली जगहों पर पेड़ लगाने वाले दुखु को इसी वजह से ‘गाछ दादू’ के नाम से जाना जाता है. पुरुलिया जिले के सिंदरी गांव के रहने वाले आदिवासी पर्यावरणविद महज 12 साल की उम्र में धरती की हरियाली को बचाने और धरती को हरा-भरा बनाने के अभियान में जुट गए थे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के ‘गाछ दादू’ को भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की गई. झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित पुरुलिया जिले के दुखु माझी को खाली और बंजर जमीन पर अब तक 5000 से अधिक बरगद, आम और जामुन के पेड़ लगा चुके हैं. साइकिल से घूम-घूमकर खाली जगहों पर पेड़ लगाने वाले दुखु को इसी वजह से ‘गाछ दादू’ के नाम से जाना जाता है. पुरुलिया जिले के सिंदरी गांव के रहने वाले आदिवासी पर्यावरणविद महज 12 साल की उम्र में धरती की हरियाली को बचाने और धरती को हरा-भरा बनाये रखने के अभियान में जुट गए थे. पेड़ लगाने का अभियान चलाने वाले दुखु माझी पर एक डॉक्युमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है. इस फिल्म का नाम था- ‘रुखु माटी दुखु माझी’.

प्रकृति संरक्षण में लगे हैं 80 साल के दुखु माझी उर्फ गाछ दादू

दुखु माझी 80 साल के हो गए हैं. आज भी पढ़ना-लिखना नहीं जानते. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के गाछ दादू जब वह किशोरावस्था में थे, तभी से पेड़ लगाने के अभियान में जुट गए थे. मैदान से लेकर नदी, तालाब के घाटों पर पौधे लगाने लगे थे. यहां तक कि श्मशानों में भी पौधे लगा दिए. इसके पीछे कोई लालच नहीं था. किसी पुरस्कार की इच्छा नहीं थी. दुखु माझी उर्फ गाछ दादू ने भले पढ़ाई-लिखाई नहीं की, लेकिन पेड़-पौधे का क्या महत्व है, इसको बखूबी जानते हैं. वह जानते हैं कि जीवन के लिए ऑक्सीजन और ऑक्सीजन के लिए पेड़-पौधों की जरूरत है. उनका मानना है कि धरती पर हरियाली रहेगी, तभी इंसान के जीवन में खुशहाली आएगी.

Also Read: बंगाल के श्यामलकांति दास को बाल साहित्य पुरस्कार, हमीरुद्दीन मिद्या व बापी टुडू को सहित्य अकादमी युवा पुरस्कार
मिट्टी के टूटे-फूटे मकान में रहते हैं गाछ दादू

गाछ दादू यह भी जानते हैं कि अगर प्रकृति नष्ट हो गई, तो इंसान का भी बचना मुश्किल होगा. इसलिए पेड़-पौधों को काटने की बजाय, पेड़-पौधे लगाने जरूरी हैं. 80 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने इस अभियान को कमजोर नहीं पड़ने दिया है. आज भी वह पेड़ लगाते हैं. अयोध्या पहाड़ और लागोया समेत तमाम इलाकों में आज भी पेड़-पौधे लगा रहे हैं. हालांकि, आज भी दुखु माझी एक टूटे-फूटे मिट्टी के मकान में रहते हैं. धोती-गंजी पहनते हैं. किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर लेते हैं. परिवार में पत्नी के अलावा एक दिव्यांग बेटा भी है. बड़ा बेटे अलग रहता है. गाछ दादू को आज तक सरकारी मदद के रूप में वृद्धा भत्ता, पेंशन और राशन के अलावा कुछ नहीं मिला.

दुखु माझी को प्रकृति की सेवा का मिला पुरस्कार

बावजूद इसके, गाछ दादू को किसी से कोई शिकायत नहीं. इससे अधिक की उन्होंने कभी अपेक्षा भी नहीं की. उन्होंने अपनी गरीबी के बारे में कभी सोचा ही नहीं. सिर्फ पौधे लगाना और उनकी सेवा करना ही उनके जीवन का मकसद रहा. सुबह होते ही वन विभाग की ओर से पुरस्कार में मिली साइकल पर सवार होकर निकल पड़ते हैं. जहां खाली जगह देखते हैं, वहीं पौधा लगा देते हैं. आसपास में बेकार पड़ी लकड़ियों से उसकी घेराबंदी करते हैं. पौधों को सुरक्षित भी रखते हैं और उसकी सेवा भी करते हैं. वह खुद ही पेड़ नहीं लगाते. अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं. नि:स्वार्थ भाव से धरती मां की सेवा करने के लिए ही दुखु माझी उर्फ गाछ दादू को पद्म श्री जैसा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है.

Also Read: बंगाल के ‘एक रुपये का डॉक्टर” ने पद्मश्री पुरस्कार मरीजों को किया समर्पित

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola