बहन की शादी में भाई ने OLA के ई-स्कूटर को बनाया डीजे वाला बाबू! भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया VIDEO

Updated:
विज्ञापन
बहन की शादी में भाई ने OLA के ई-स्कूटर को बनाया डीजे वाला बाबू! भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया VIDEO

वीडियो किसी प्री-वेडिंग इवेंट का है. वीडियो में दिखाया गया है कि इस प्री-वेडिंग इवेंट में डांस प्रोग्राम चल रहा है. इस प्रोग्राम में गाना बजाने के लिए ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन

OLA Electric Scooter Desi Jugaad: आवश्यकता आविष्कार की जननी है. यह हम सभी जानते हैं, लेकिन कई बार कहावतें भी सच साबित हो जाती है. लोग जीवन को आसान बनाने के लिए तकनीकों का आविष्कार और उसका तेजी से इस्तेमाल भी कर रहे हैं. वक्त-बे-वक्त कुछ ऐसे देसी जुगाड़ भी सामने आ जाता है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं. अभी सोशल मीडिया के प्रमुख मंच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आम आदमी की तो बात छोड़िए… ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल भी चौंक गए और उन्होंने उस वीडियो को ट्विटर (अब एक्स) पर भी शेयर किया है.

Also Read: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा करने किस कार से जाएंगे PM Modi, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद

ओला ई-स्कूटर से बजा गाना

दरअसल, यह वीडियो किसी प्री-वेडिंग इवेंट का है. वीडियो में दिखाया गया है कि इस प्री-वेडिंग इवेंट में डांस प्रोग्राम चल रहा है. इस प्रोग्राम में गाना बजाने के लिए ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखकर पहले ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल चौंके और फिर उन्होंने अन्य लोगों को चौंकाने के लिए ट्विटर पर शेयर किया. इंस्टाग्राम पर एक यूजर सौरव रोकड़े ने बताया कि कैसे वह ‘देसी जुगाड़’ लेकर आए.

Also Read: बिहार का आरा और बिहारशरीफ दुनिया का सबसे धीमा शहर! कोलकाता-भिवंडी में भी ट्रैफिक स्लो

अपनी शादी में दुल्हन ने किया डांस

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्री-वेडिंग इवेंट में मंच तैयार किया गया था. जब दुल्हन डांस करने के लिए तैयार हो रही थी, तब लोग इकट्ठा होकर बैठ गए. हालांकि, यह सब तब रुक गया, जब पुलिस ने उन लोगों से म्यूजिक सिस्टम को बंद करने को कहा. इससे कार्यक्रम में रुकावट पैदा हुई. तभी सौरव के दोस्त ने म्यूजिक बजाने के लिए अपने ओला स्कूटर का इस्तेमाल करने का फैसला किया. वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दुल्हन की अपनी शादी में डांस करने की इच्छा पूरी हुई.’


Also Read: रतन टाटा गरीबों को तोहफे में देंगे माइक्रो एसयूवी कार, जल्द आएगी बाजार में

क्रिएटिविटी जारी रखें: भाविश अग्रवाल

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए ओला के सीईओ भाविश भाविश अग्रवाल ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, ‘क्रिएटिविटी जारी रखें. 4 बज गए लेकिन पार्टी अभी भी बाकी है! हाहा! अच्छा लगा कि कैसे ओला स्कूटर भारत भर में हमारे सामाजिक समारोहों का हिस्सा बन गया है! समुदाय में जाने का रास्ता, रचनात्मकता जारी रखें!’ इस बीच, वीडियो ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को आश्चर्यचकित कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘देसी जुगाड़ ओला स्कूटर पर संगीत के जादू से मिलता है.’ एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘आगे बढ़ें, डीजे स्टीरियो-ओला ने डांस फ्लोर को कवर कर लिया.’

Also Read: चूड़ा-दही खाने के बाद अंगड़ाई लेने आ रही Hyundai की नई कार, डीलरशिप में डिलीवरी शुरू

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola