बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के बिगड़े बोल, जय श्री राम के नारे के बहाने सीएम ममता बनर्जी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

कोलकाता : वर्ष 2021 में बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन नेताओं के बोल अभी से बिगड़ने लगे हैं. चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गयी है. आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने बनगांव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधा और आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने जय श्रीराम के नारे को लेकर सीएम पर हमला बोला.

पश्चिम बंगाल के बनगांव में आज शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे के बहाने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आयेगी तो अपने कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लिया जायेगा.
बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने जय श्री राम के नारे को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है. आपको बता दें कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जय श्रीराम के नारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मामले को लेकर राजनीतिक रूप देने का भी आरोप लगाया था.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए