ePaper

वोटिंग के बाद नुसरत जहां का ECI पर हमला, कहा- पीएम मोदी की रैली रद्द के बाद क्यों दिखा कोरोना?

Updated at : 26 Apr 2021 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
वोटिंग के बाद नुसरत जहां का ECI पर हमला, कहा- पीएम मोदी की रैली रद्द के बाद क्यों दिखा कोरोना?

Nusrat Jahan Latest News: तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने वोटिंग के बाद इलेक्शन कमीशन पर अटैक किया है. नुसरत जहां ने कहा है कि चुनाव आयोग को बंगाल में कोरोना वायरस पीएम मोदी की रैली रद्द होने के बाद ही दिखी. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रही है.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने वोटिंग के बाद इलेक्शन कमीशन पर अटैक किया है. नुसरत जहां ने कहा है कि चुनाव आयोग को बंगाल में कोरोना वायरस पीएम मोदी की रैली रद्द होने के बाद ही दिखी. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रही है.

सातवें चरण के मतदान के बीच नुसरत जहां ने बालीगंज सीट से मतदान किया. मतदान के बाद बशीरहाट से सांसद नुसरत ने कहा कि कोरोना के टाइम में सभी लोग सुरक्षित होकर मतदान करें. उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी को सीएम बनाने के लिए लोगों में उत्सुकता है. टीएमसी सांसद ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, ऐसे में हम कई जगहों के लिए वर्चुअल रैली करने जा रहे हैं.

नुसरत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव आयोग सिर्फ अमित शाह और नरेंद्र मोदी की सुन रही है. उन्होंने चुनावी रैली का उदाहरण देते हुए कहा कि जब पीएम मोदी ने रैली रद्द करने का ऐलान किया तो चुनाव आयोग भी रैली करने पर रोक लगा दी. क्या उससे पहले आयोग को कोरोना नहीं दिख रहा था, क्या आयोग उससे पहले सोई हुई थी.

undefined

बंगाल में करीब 18 फीसदी मतदान- चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में सुबह नौ बजे तक 17.95 फीसदी मतदान हुआ है. अब तक सबसे ज्यादा 19.54 फीसदी वोटिंग मुर्शिदाबाद जिला में हुई है. दक्षिण दिनाजपुर में 18.70 फीसदी, दक्षिण कोलकाता में 13.09 फीसदी और पश्चिमी बर्दवान में 17.07 फीसदी मतदान हुआ है.

Also Read: बंगाल में 7वें चरण का मतदान शुरू होते ही तृणमूल, भाजपा ने किया जीत का दावा, अभिषेक ने कही यह बात

अभिषेक ने डाला वोट– इधर, भवानीपुर सीट पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी मतदान किया. मतदान के बाद अभिषेक ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार इस बार बन रही है, हम दो तिहाई सीट बंगाल में जीत रहे हैं.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola