ePaper

बच्चे के इस वीडियो में Thar का दाम सुन आनंद महिंद्रा के भी उड़ गए होश! X पर दिया ये जवाब

Updated at : 25 Dec 2023 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चे के इस वीडियो में Thar का दाम सुन आनंद महिंद्रा के भी उड़ गए होश! X पर दिया ये जवाब

सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल एक वीडियो में नोएडा का एक बच्चा अपने पिता से 700 रुपये में थार खरीदने का आइडिया दे रहा है. वह कह रहा है कि महिंद्रा थार को कोई थार कहते हैं, कोई थार एक्सयूवी 700 भी कहते हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑफ-रोडर एसयूवी थार बनाती है. यह गाड़ी इतनी अधिक लोकप्रिय हो गई है कि हर आदमी इसे लेने की बात सोचने लगा है. आदमी की तो बात छोड़िए, अब बच्चे भी इस ऑफ-रोडर एसयूवी की चर्चा करते दिखाई देने लगे हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ऐसे ही नोएडा के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया है, जिसमें एक सुंदर सा बालक अपने पिता से महिंद्रा थार के बारे में बात कर रहा है.

700 रुपये में महिंद्रा था

सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल एक वीडियो में नोएडा का एक बच्चा अपने पिता से 700 रुपये में थार खरीदने का आइडिया दे रहा है. वह कह रहा है कि महिंद्रा थार को कोई थार कहते हैं, कोई थार एक्सयूवी 700 भी कहते हैं. महिंद्रा थार ही तो एक्सयूवी 700 है. हम लोग शोरूम में जाएंगे. उनके महिंद्रा थार एक्सयूवी 700 खरीदेंगे और पेटीएम से 700 रुपये दे देंगे. बच्चा फिर अपने पिता को पर्स दिखाता है और कहता है कि जब वे लोग महिंद्रा थार एक्सयूवी 700 दे देंगे, तो इससे 700 रुपये निकालकर दे देंगे. उसकी इस बात पर उसके पिता भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि यह काफी सही आइडिया है. करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा अपने पिता से बोल रहा है कि कंपनी की दो अलग एसयूवी एक जैसे मॉडल हैं, जिनको सिर्फ 700 रुपये में ही खरीदा जा सकता है.


Also Read: झारखंड के ‘क्रिस गेल’ रॉबिन मिंज चलाते हैं Kawasaki की सुपर बाइक, गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा

एक्स पर आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

नोएडा के बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल होने के बाद जब आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को देखा, तो उन्होंने भी काफी दिलचस्प तरीके से जवाब पोस्ट दिया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे एक दोस्त ने मुझे यह कहते हुए वीडियो भेजा कि उनको चीकू पसंद है. मैंने इस्ंटाग्राम पर उसके कुछ पोस्ट देखे और अब वह मुझे भी पसंद है, लेकिन एक समस्या यह है कि अगर हमने उसके दावे को मान्य कर दिया और थार को सिर्फ 700 रुपये में बेचा, तो हम काफी जल्दी दिवालिया हो जाएंगे.’

Also Read: इस ‘धाकड़ शाही कार’ में सफर करते थे अटल बिहारी वाजपेयी, पीएम बनने पर मिली ये गाड़ी

एक्स के यूजर कर रहें हैं चुटीले कमेंट

नोएडा के बच्चे की इस वीडियो पर सोशल मीडिया मंच एक्स के यूजर काफी चुटीले कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि बच्चे को इस कीमत पर एसयूवी दे देनी चाहिए. वहीं, कुछ लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि सभी के लिए यह कीमत करने की जरूरत नहीं है. वहीं, कुछ लोग एसयूवी के लिए सात लाख रुपये देने की बात भी कह रहे हैं.

Also Read: गर्लफ्रेंड जैसी क्यूट और Tata Nano से भी छोटी है ये सस्ती Electric Car, कम कीमत में मौज-मस्ती भरपूर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola