NITI Aayog Meeting : झूठ बोल रहीं हैं ममता बनर्जी, निर्मला सीतारमण ने कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Jul 2024 2:39 PM

विज्ञापन

NITI Aayog Meeting : नीति आयोग की बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानें बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी और निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

विज्ञापन

NITI Aayog Meeting : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मइक बंद कर दिया गया और बोलने नहीं दिया गया. मामले पर बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में क्या हुआ ये मैंने नहीं देखा. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि ये I-N-D-I-A ब्लॉक…क्योंकि यह बिल्कुल भी गठबंधन नहीं है, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि ममता ने एक भी सीट नहीं दी. पश्चिम बंगाल में वह कांग्रेस को कितना सम्मान वह देती हैं, यह सभी जानते हैं. लेकिन ये पार्टियां लोगों के जनादेश को पचा नहीं पा रही हैं. गलत बयानबाजी कर रही हैं.

ममता बनर्जी का माइक बंद नहीं किया गया: निर्मला सीतारमण

ममता बनर्जी के आरोपों पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं. उनकी बात बैठक के दौरान गौर से सुनी गई. हर सीएम को समय आवंटित कर दिया गया था. यह स्क्रीन पर दिखाया गया था जो हर टेबल के सामने मौजूद थी. बंगाल की सीएम ने कहा कि उनका माइक बंद कर दिया गया था. यह पूरी तरह से झूठ है. हर सीएम को बोलने के लिए उनका उचित समय दिया गया था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनका माइक बंद कर दिया गया था, जो सच नहीं है. उन्हें झूठ पर आधारित कहानी गढ़ने के बजाय इसके पीछे का सच बोलना चाहिए.

Read Also : NITI Aayog Meeting : ममता बनर्जी ने कहा , मुझे बोलने नहीं दिया गया, माइक बंद कर किया गया बंगाल का अपमान

नीति आयोग की बैठक से बाहर निकलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं. इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें केवल 5 मिनट बोलने के बाद रोक दिया गया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बैठक का बहिष्कार करके बाहर आई हूं. (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए. असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने 10 से 12 मिनट तक अपनी बात रखते दिखे जबकि मुझे 5 मिनट बाद ही बोलने से रोक दिया गया. यह ठीक नहीं हैं.

आगे ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्ष की ओरमैं यहां अकेली नेता हूं. मैंने बैठक में इसलिए हिस्सा लिया, क्योंकि सहकारी संघवाद को मजबूत किया जाना चाहिए. यह राजनीतिक एवं पक्षपातपूर्ण बजट है. अन्य राज्यों के साथ भेदभाव का मामला मैंने उठाया. उन्होंने कहा कि नीति आयोग के पास कोई वित्तीय शक्तियां नहीं हैं, तो यह कैसे काम करेगा? आयोग को वित्तीय शक्तियां दें या योजना आयोग की वापसी हो.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola