ePaper

Photos : दत्तपुकुर विस्फाेट मामले में घटनास्थल पर पहुंची एनआईए की टीम

Updated at : 29 Aug 2023 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : दत्तपुकुर विस्फाेट मामले में घटनास्थल   पर पहुंची एनआईए की टीम

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की जाती है.दत्तपुकुर की घटना को लेकर भास्कर मुखोपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आखिर कैसे व किस तरह से वहां अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी.

विज्ञापन
undefined

उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर के मोचपोल गांव में रविवार को एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो चुकी है. घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे में एक और अवैध पटखा फैक्ट्री पायी गयी है. बेरुनान पाकुरिया गांव स्थित इस फैक्ट्री में ईंट-भट्ठे की आड़ में पटाखे बनाये जा रहे थे.

undefined

स्थानीय लोगों का दावा है कि इस फैक्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर मुर्शिदाबाद के हैं. पटाखा बनाने के लिए इन्हें बाहर से कार से लाया जाता था. लेकिन फैक्ट्री का मालिक कौन है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. कुछ लोगों का कहना है कि मालिक पास के गांव का है, तो कुछ बता रहे हैं कि मालिक भी मुर्शिदाबाद का है.

undefined

स्थानीय लोगों का कहना है कि दत्तपुकुर की घटना के बाद इस फैक्ट्री के मजदूर रातोंरात भाग गये. उधर, पुलिस ने कारखाने से भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री एवं मशीन जब्त किये हैं. लोगों का आरोप है कि इस फैक्ट्री में पटाखा पर शोध भी चल रहा था. लोगों की यह भी शिकायत है कि इलाके के आसपास ऐसी और भी अवैध फैक्ट्रियां हो सकती हैं.

undefined

सूत्रों का कहना है कि उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, बर्दवान समेत कई जिलों में कई जगहों पर अवैध तरीके से कई पटाखा फैक्ट्रियां चल रही हैं. ये नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से पटाखे बना रहे हैं.

undefined

लेकिन घटना होने के बाद ही पुलिस की सक्रियता देखी जाती है. कई बार इन कारखानों में आग लगने से मजदूरों की जान जाती है, तो कई बार विस्फोट में लोग जान गंवा बैठते हैं. पुलिस व सत्तारूढ़ दल के खिलाफ आक्रोश स्थानीय लोगों ने दत्तपुकुर की घटना को लेकर पुलिस और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ नाराजगी जातायी है.

undefined

लोगों का कहना है कि पुलिस और स्थानीय नेताओं के सहयोग से दत्तपुकुर के उक्त ठिकाने पर अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी. मुर्शिदाबाद समेत अन्य जगहों से भी श्रमिकों को लाकर यहां काम कराया जाता था.

undefined

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की जाती है.दत्तपुकुर की घटना को लेकर भास्कर मुखोपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आखिर कैसे व किस तरह से वहां अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola